social organization

5 हजार युवा एक साथ करेगे सूर्य नमस्कार, दशहरा मैदान पर हुई तैयारियां पूर्ण

इंदौरी(विनोद गोयल)  बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं संस्था छवि वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 10 जनवरी को सुबह 7 से 9 बजे तक स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में दशहरा मैदान पर आयोजित सूर्य नमस्कार के वृहद आयोजन की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार को आयोजन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को दशहरा मैदान पर आमंत्रित कर संस्था छवि के प्रमुख गोपाल गोयल के आतिथ्य में उन्हें विशेष टीशर्ट भेंट की गई।

सुबह 7 बजे से शुरू होगा आयोजन
शनिवार को सुबह 7 बजे प्रख्यात समाजसेवी एवं उद्योगपति विनोद अग्रवाल, सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा एवं अन्य विशिष्ट मेहमानों की मौजूदगी में सूर्य नमस्कार का यह दिव्य आयोजन होगा, जिसमें लगभग 5 हजार से अधिक युवा शामिल होंगे। इनमें 1 हजार युवतियां भी शामिल हैं। प्रतिभागियों के लिए दशहरा मैदान पर बैठक व्यवस्था, पार्किंग, अंकुरित पौष्टिक आहार के वितरण जैसी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

तैयारियों का लिया जायजा
संस्था छवि के प्रमुख गोपाल गोयल एवं फाउंडेशन की ओर से प्रवीण मिश्रा, राजू यादव तथा शरद कदम ने सूर्य नमस्कार में शामिल होने वाले युवा-युवतियों को गुरुवार को दशहरा मैदान पर आमंत्रित कर उन्हें इस अनूठे आयोजन की व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं से अवगत कराते हुए टी शर्ट भेंट किए। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, हरिओम योग केंद्र, नमोनमो शंकरा परिवार, पुरोहित योग थेरेपी तथा आस्था योग क्रांति अभियान परिवार की ओर से पिंकेश मोदी, संदीप गोयल, सरस्वती पेंढारकर, संतोष साहू, अंकित मित्तल, दिनेश टेलर, जयकांत त्रिपाठी, महेश शर्मा, हेमन्त पटेल, अमित सोनी एवं गुरु विरिजानंद वैदिक गुरुकुल के शिष्य भी उपस्थित थे।

5 सेल्फी पॉइंट का आकर्षण
सूर्य नमस्कार में शामिल होने वाले युवाओं के लिए दशहरा मैदान पर बनाए गए 5 सेल्फी पॉइंट का आकर्षण आज से ही शुरू हो गया जब दोपहर में आए प्रतिभागियों ने इन सेल्फी पॉइंट्स पर अनेक तस्वीरें अपने मोबाइल कैमरों में कैद की। इन सेल्फी पॉइंट्स के नाम स्वदेशी, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रमोदन दिए गए हैं। सूर्य नमस्कार के लिए आने वाले युवाओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने साथ योगा मैट एवं पानी की बोतल लेकर सुबह 7 बजे के पहले दशहरा मैदान पहुँच जाएँ।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *