social organizationHealth

553 लोगों की जांच, 20 डॉक्टरों की टीम जुटी – मधुमेह और मोटापे के खिलाफ आनंद नगर में बड़ा स्वास्थ्य अभियान

इंदौर(विनोद गोयल)। समाज को स्वस्थ और निरोगी बनाने के संकल्प के साथ आनंद नगर गार्डन में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर में पहले ही दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मधुमेह और मोटापे से मुक्ति के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 20 डॉक्टरों की टीम ने 553 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी।

अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन और हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्व. श्रीमती नीना देवी अग्रवाल की स्मृति में चितावद-नवलखा स्थित आनंद नगर गार्डन पर यह तृतीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्र के समाजजनों की उपस्थिति में पार्षद मृदुल अग्रवाल, अभिभाषक महेश अग्रवाल, राजेंद्र समाधान, अजय मंगल और अरविंद बागड़ी ने महाराज अग्रसेन, कुलदेवी महालक्ष्मी और स्व. नीना देवी अग्रवाल के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर संयोजक किशोर गोयल, अरविंद वेल्यूअर और रीतेश बारदान ने बताया कि समाज को मधुमेह और मोटापे जैसी बीमारियों से बचाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल और बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन की डॉ. विनिता कोठारी की टीम यह अभियान संचालित कर रही है।

शिविर में लोगों ने मधुमेह, मोटापा, थायराइड, किडनी, लीवर, हृदय रोग और रक्तचाप सहित कुल 32 प्रकार की जांचें कराईं। हर आयु वर्ग के समाजजनों की बड़ी भागीदारी ने इस अभियान को खास बना दिया।

इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल, मनोज अगरबत्ती, आशीष नंदनवन, विपिन गोयल, रीतेश मित्तल, विशाल अग्रवाल, संजय बंसल सहित मातृशक्ति की ओर से पूनम गुप्ता, सीमा बंसल, मनीषा बंसल, शकुन अग्रवाल और उर्मिला अग्रवाल ने व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया और चिकित्सकों व अतिथियों का स्वागत किया।

अभियान के सूत्रधार विनोद अग्रवाल और समिति अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल ने बताया कि समाज के लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग तो रहते हैं, लेकिन व्यावसायिक व्यस्तताओं के कारण कई बार समय पर जांच नहीं हो पाती। इसी कारण कम उम्र में भी कई बीमारियां दस्तक दे देती हैं।

इस अभियान का लक्ष्य 5 हजार परिवारों को समय रहते मधुमेह और मोटापे की जांच के दायरे में लाना है, जिससे करीब 20 हजार लोग लाभान्वित होंगे।

यह स्वास्थ्य अभियान 5 अप्रैल तक जारी रहेगा।
अगले शिविरों की तिथियां इस प्रकार हैं—

21–22 मार्च: बाबाश्री गार्डन, बड़ा बांगड़दा (एयरपोर्ट रोड)

28–29 मार्च: अग्रवाल समाज हाईटेक भवन, स्कीम 140, पीपल्याहाना

4–5 अप्रैल: दिव्य शक्ति पीठ, एमआर-10

रविवार को भी सुबह 8 बजे से डॉक्टरों की टीम समाजजनों की निशुल्क जांच और परामर्श देगी।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *