इंदौर के मुकेरीपुरा में स्थित बालाजी मंदिर पर आज 56 भोग लगाया गया। यह 56 भोग का आयोजन मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में लगाया गया। बालाजी का विशेष श्रंगार किया गया। बालाजी सरकार को इस दौरान पंतंग भी चढ़ाई गई । जो स्वयं पवन सुत हो वह पंतंग उडाते हुए नजर आए।
बालाजी की अदभूद छंटा देखने के लिए भक्तो की अपार भीड़ उमड़ी

भक्तो को याद दिला कर दर्शन के लिए बुलाया
इस अवसर पर भक्तो का कहना है कि जिन भक्तो को इस बारे में जानकारी भी नहीं तो मानो उन्हे बालाजी सरकार ने याद दिला के दर्शन इच्छा जगा दी हो।
आज भक्तो को अचानक से बालाजी की याद आई और वो मंदिर को चले आए जो भक्त मंदिर तक नहीं पहुंच पाएं उन्होने फोटे के माध्यम से दर्शन किए।
भगवान भी याद करते है अपने भक्तो को
भक्तो ने जब इस बारे में मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा को बताया तो उनका कहना कि बालाजी भी अपने भक्तो को याद करते है। यह भक्त के मन पर निर्भर करता है कि वह कितना बालाजी को मानते है। बालाजी सरकार हमेशा अपने भक्तो की रक्षा करते है इसलिए भक्तो को मंदिर में होने वाले आयोजन की जानकारी ना मिलने पर भी दर्शन की इच्छा जागृत करते है।


