social organization

अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा गर्म वस्त्र जरूरतमंदों की मदद हेतु दान किए

इंदौर में अग्रसेन सोशल ग्रुप ने परिचय सम्मेलन के दौरान अपने सदस्यों से एंव प्रत्याशी के अभिभावकों से अपने अतिरिक्त गर्म वस्त्र जरूरतमंदों की मदद हेतू दान स्वरूप लेकर आने का अनुरोध किया था। जिस पर सभी समाज जनों ने के सहयोग से  लगभग  75 नये वस्त्र ग्रुप ने भी उपलब्ध करवाए। इसके बाद इन वस्त्रों का वितरण किया गया।

ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग, संचालक शिव जिन्दल, ने बताया की करीब 250 गर्म वस्त्र इकठ्ठा हुए जो भारी ठंड के बीच जरूरतमंदों को उपलब्ध करवा दिये गये। इस अभियान में अध्यक्ष कमलेश मित्तल ,महामंत्री राजकुमार बंसल, संयोजक राजू बंसल एवं विनोद गोयल का योगदान सराहनीय रहा। ग्रुप के अभियान की सभी ने बहुत सराहना की है।

Shares:
Leave a Reply