इंदौर के भागीरथपुरा जलकांड पर पीड़ित परिवार से मिलने आए राहुल गांधी पर काबिना मंत्री और इंदौर के एक नंबरी विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया दी है… उन्होंने राहुल को आपदा पर्यटक बताते हुए कहा कि उनका इंदौर में स्वागत है… लेकिन वे तो आकर, फोटो खिंचवाकर बयानबाजी करते हुए चले जाएंगे… लेकिन विकास तो हमें करना है… हमसे जो गलती हुई उसे सुधार रहे हैं… भागीरथपुरा में अब पहले से भी अच्छा काम हो रहा..!

हैदराबाद में पानी से मौतें हुईं तब कहां थे राहुल? – मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने राहुल गांधी के दौरे पर कहा कि ”कांग्रेस अब इंदौर में हुई घटना के बाद ‘हाय रे हाय रे’ कर रही है. इंदौर में जो घटना घटी हमने उस पर संज्ञान लिया, हम पानी की व्यवस्था को लेकर बेहतर प्रबंधन कर रहे हैं. अगर गड़बड़ी होती है तो हम किसी को छोड़ते भी नहीं है. हमने आईएएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. हम जनता के साथ हैं, हम झूठी राजनीति नहीं करते. हैदराबाद में दूषित पानी के कारण कई लोग मारे गए. हिमाचल में 30 से ज्यादा की मौत हो गई लेकिन कांग्रेस नेताओं के मुंह से एक शब्द नहीं निकला. वहां मिलने कोई नहीं गया. यहां हाय रे हाय रे कर रहे हैं.”
राहुल के दौरे पर भाजपाइयों की रही पैनी नजर
राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर जहां कांग्रेस मुखर हुई है वहीं भाजपा ने राहुल गांधी के दौरे पर पैनी नजर बनाए रखी थी। पल-पल की खबर से इंदौर सहित प्रदेश के भाजपा के नेता अपडेट होते रहे। वहीं भाजपा के कुछ लोग को सिर्फ इस बात पर नजर ऱखने को कहा गया कि राहुल गांधी पीड़ितों से क्या बात करते है इसकी भी जानकारी उन तक पहुंचाई गई। राहुल गांधी के इस पूरे दौरे से भाजपा सरकार में खलबली मची हुई है। जहां एक ओर भाजपा भागीरथ पुरा जलकांड पर मुस्तैदी से जुड़ी हुई है। यहां कांग्रेस इसे मुद्दा बनाने का पुरा प्रयास कर रही है। राहुल गांधी के दौरे ने कांग्रेस के इस मुद्दे को भुनाने को बल दे दिया है। अब यह समय ही बताएंगा कि इस आपदा से कांग्रेस को क्या फायदा होता है।

कैलाश छाप बोतल…
राहुल गांधी के दौरे के दौरान कुछ कांग्रेसियों ने ‘कैलाश छाप बोतल’ के जरिए भी मौन प्रदर्शन किया… इन बोतलों में गंदा पानी भरकर विरोध भी जताया..!
नर्मदा जल में लिंकेज एक बड़ी समस्या
इंदौर शहर में नर्मदा लाइव और ड्रेनेज लाइन का पास-पास में होना एक बड़ी त्रासदी के रूप मे सामने आया है। नर्मदा के पानी में ड्रेनेज का लिंकेज होने की शिकायते अक्सर निगम के गलियारों में गुंजती रहती है लेकिन इस समस्या को पुरे शहर से हटाना एक बड़ी चुनौती है क्योकि शहर के कई क्षेत्रों में ऐसी स्थिति बनी हुई है। जिस पर अब नगर निगम और सरकार को कोई ठोस कदम उठाना पड़ेगा। यह उन अधिकारियों की अदूरदर्शता का ही नतीजा है जिन्होने कभी भी पीने के पानी के लाइन और ड्रेनेज लाइन के पास-पास होने पर ध्यान नहीं दिया।


