NEWS

इंस्टाग्राम गर्ल के आरोप के बाद…डांसिंग कॉप रंजीत का डिमोशन

इंदौर में ट्रैफिक सुधार के लिए अपनी अलग छवि से कार्य करने वाले रंजीत सिंह डेढ़ सौ से अधिक सम्मान-अवार्ड जीत चुके हैं। इसके साथ ही वह अपने अगल अंदाज से ट्रैफिक सुधारने को लेकर चर्चा में आए थे। उनकी कार्यशैली ने उन्हें जब प्रसिद्धी दिलाई तो शायद वह अपनी मर्यादा ही भूलने लगे उनके गरूर का नतीजा यह हुआ कि उन्हें एक महिला के साथ अभ्रद चैटिंग करने पर डिमोशन कर दिया गया है। उन्हें प्रधान आरक्षक से आरक्षक बनाया है। एडिशनल डीसीपी दंडोतिया के विभाग से उक्त जानकारी सामने आई है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पड़ा भारी
सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहना उन्हें भारी पड़ा और इस दौरान मुम्बई की एक इंस्टाग्राम गर्ल द्वारा रंजीत पर गंभीर आरोप लगायें व चैटिंग भी वायरल कि वही वीडियो जारी कर आपत्ति भी जताई थी।

मामले ने पकड़ा था तूल
हालांकि रंजीत सिंह ने कहा था की फेमस होने के लिए मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं परंतु रंजीत एक फेमस चेहरा था और मामले ने जब तूल पकड़ा तो विभागीय जांच बिठाई गई और अंततः जांच में प्रधान आरक्षक से रंजीत को आरक्षक बनाया गया इस तरह विवाद का अंत और रंजीत का डिमोशन हुआ,,,

Shares:
Leave a Reply