Politics

माता अहिल्या की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक,जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएंगे सनातनी विधायक गोलु शुक्ला

इंदौर। सनातनी विधायक गोलु शुक्ला के जन्मदिवस को सेवा भाव से मनाने के संकल्प के तहत प्रारंभ किए गए “सेवा पखवाड़ा” के प्रथम दिवस पर अहिल्या माता की प्रतिमा स्थल, राजवाड़ा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं प्रतिमा का दूध एवं जल से अभिषेक किया गया।

भाजपा नेता विनोद खण्डेलवाल ने बताया कि सनातनी विधायक गोलु जी शुक्ला के जन्मदिवस को सेवा के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है, जिसे “सेवा पखवाड़ा” नाम दिया गया है। इसी क्रम में प्रथम दिवस पर अहिल्या माता की प्रतिमा का दूध एवं जल से अभिषेक किया गया, चुनरी एवं पुष्पमाला अर्पित की गई तथा प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

विनोद खण्डेलवाल ने बताया कि आगामी दिनों में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत निराश्रित बच्चों को आवश्यक सामग्री का वितरण, एम.वाय. अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन वितरण, गौ पूजन एवं गौ सेवा सहित विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक विनोद खण्डेलवाल, संयोजक आवेश राठौर सहित नवीन सोनी, विवेक सोनी, मोहन हार्डिया, सन्नी शर्मा, दीपेश पचौरी एवं भाजपा विधानसभा-3 के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shares:
Leave a Reply