Eternal Hinduism

श्री खाटू श्याम सतरंगी फाग उत्सव की धूम, भजनों से गुंजायमान होगा पूरा वातावरण

इंदौर(विनोद गोयल)। श्री खाटू श्याम सतरंगी फाग उत्सव के तहत आज  शाम को 6.30 से  फाग यात्रा की शुरूआत होगी। इसकों लेकर व्यापक तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। यह फाग यात्रा इंदौर के अग्रवाल नगर से निकलेगी। फाग यात्रा की शुरूआत अग्रवाल नगर पानी की टंकी से शुरू हो कर श्याम मंदिर विद्यानंद आश्रम पर पूर्ण होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होंगे।

संयोजक पुरषोत्तम बजरंगलाल मित्तल ने बताया की फाग यात्रा 29 वर्षों निकल रही है। फाग यात्रा का आयोजन करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम है। जिसकी शुरूआत श्री खाटू श्याम उत्सव समिति ने 30 वर्ष पूर्व की थी। तब से लगातार हर वर्ष यह भव्य आयोजन किया जाता है। श्री खाटू श्याम उत्सव समिति में पुरुषोत्तम मित्तल, दिनेश मित्तल, पहलाद अग्रवाल ( dada), महेश मितल, संतोष अग्रवाल (दतिया वाले), कनव मित्तल पुरी व्यवस्थाएं संभालते है। यात्रा के संस्थापक बजरंगलाल मित्तल है।

रथ पर विराजित होकर दर्शन देंगे खाटू बाबा
श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार यात्रा में श्याम बाबा रथ पे विराजित होकर सब भक्तों को दर्शन देंगे है। फाग यात्रा में इत्र, फूल, गुलाल की बौछार होगी है । सभी भक्तजन लाइव डीजे की गाड़ी मे झूमते हुए निकलेंगे। श्री श्याम प्रभु के भजनों की पर भक्त थिरकते है। यात्रा मार्ग में कई जगहों पर बाबा श्याम का मंच लगाकर स्वागत किया जाएगा। वही यात्रा मार्ग में हर घर-घर से स्वागत किया जाएंगा।

फाग अतिथि रहेंगे मौजूद
खाटू श्याम फाग यात्रा में विशेष अतिथि के रूप में देवास के राधागंज धाम के रजनीश अग्रवाल शामिल होगें । सहित अग्रवाल समाज के कई वरिष्ठजन शामिल होगे इसके साथ ही मुख्य अतिथि – गोलू शुक्ला विधायक क्षेत्र क्रमांक 3,भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा,  वार्ड क्रमांक 63 पार्षद मृदुल अग्रवाल सहित  इंदौर से अग्रवाल समाज के कई वरिष्ठ लोग शामिल होंगे।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *