Events

इंदौर की जीडीपी डबल करने में नारी शक्ति की भूमिका, सांसद शंकर लालवानी ने किया महिला उद्यमियों से संवाद

इंदौर(पंकज शर्मा)।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला उद्यमियों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर की महिला उद्यमियों, प्रोफेशनल्स और स्टार्टअप से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया और इंदौर के आर्थिक विकास में अपनी भूमिका पर चर्चा की।
महिला उद्यमियों से सीधा संवाद
“नारी शक्ति – समृद्ध इंदौर का संकल्प” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में इंदौर की जीडीपी डबल करने के अभियान और उसमें महिलाओं की भागीदारी पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी ने महिला उद्यमियों से सीधा संवाद किया।

आर्थिक प्रगति में महिलाओं की भूमिका
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन से प्रेरित होकर इंदौर की जीडीपी डबल करने का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में इंदौर लगातार आगे बढ़ रहा है और शहर के विकास और आर्थिक प्रगति में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक प्रयास है।

महिलाओं को दी निवेश के बारे में दी जानकारी
विशेषज्ञों ने भी महिला उद्यमियों को कार्यक्रम में अलग-अलग विषयों पर जानकारी दी। बैंक ऑफ इंडिया के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशीष कटियार ने बताया कि बिजनेस के लिए बैंक लोन कैसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। चार्टर्ड अकाउंटेंट सौरभ टोंगिया ने बताया कि किसी भी व्यवसाय को निवेश और फंड के लिए कैसे तैयार किया जाए। डीआईसी के जनरल मैनेजर स्वप्निल गर्ग ने महिला उद्यमियों के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ब्रांड बिल्डिंग के महत्व को समझाया
आलोक वाणी ने फाउंडर और सीईओ के लिए ब्रांड बिल्डिंग के महत्व पर अपने विचार रखे, वहीं डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट सलोनी सेठी ने इंटरनेट के माध्यम से व्यवसाय बढ़ाने के तरीके बताए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने सवाल भी पूछे। इस आयोजन में सांसद प्रतिनिधि एवं AIMP की श्रेष्ठा गोयल, FICCI FLO की श्वेता अग्रवाल और IMA की चानी त्रिवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *