TV and entertainment shows

मज़ाक के बीच सीख भी दे जाते हैं अक्षय कुमार, ‘जॉली एलएलबी 3’ की टीम ने खोले दिलचस्प राज

मुबई/ इंदौर(विनोद गोयल)।    बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’अक्षय कुमार  अपने मज़ाकिया अंदाज़ और सेट पर किए जाने वाले प्रैंक्स के लिए मशहूर हैं। लेकिन हाल ही में फिल्म Jolly LLB 3 की टीम ने उनके एक और खास पहलू का खुलासा किया—मस्ती के साथ-साथ वे कई बार ऐसी बातें भी कह जाते हैं, जो पूरी टीम के लिए काम की सीख बन जाती हैं।

शूटिंग के  दिलचस्प अनुभव किए साझा
दरअसल, Star Gold पर हुए एक खास और मज़ेदार राउंडटेबल में फिल्म के सितारे अभय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला  एक साथ बैठे और शूटिंग के दौरान के अपने दिलचस्प अनुभव साझा किए। बातचीत में जहां सेट पर हुई शरारतों और मज़ेदार किस्सों ने माहौल हल्का-फुल्का बना दिया, वहीं यह भी सामने आया कि अक्षय अक्सर हंसी-मज़ाक के बीच अचानक ऐसी बातें कह देते हैं जो पूरी टीम को काम और जीवन की अहम सीख दे जाती हैं।

सेट पर सबसे ज़्यादा शरारत कौन करता है?
माहौल और भी दिलचस्प तब हो गया जब दोनों ‘जॉली अक्षय कुमार  और अरशद  वारसी एक मज़ेदार गेम “हूज़ मोर लाइकली टू” में आमने-सामने आ गए। इस खेल में यह भी खुलासा हुआ कि सेट पर सबसे ज़्यादा शरारत कौन करता है और किसकी मस्ती पूरी टीम को हंसने पर मजबूर कर देती है।

अब इन मज़ेदार किस्सों और कलाकारों की दिलचस्प बातचीत का आनंद आप भी उठा सकते हैं। देखिए Jolly LLB 3 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 22 मार्च रात 8 बजे, सिर्फ स्टार गोल्ड पर।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *