Popular

social organization

साहू समाज ने मनाई भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती

इंदौर (विनोद गोयल)।    श्री सकल पंच साहू वैश्य बाथली समाज सिलावटपुरा के तत्वावधान में भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती के उपलक्ष्य में 15 मार्च रविवार को भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर शाम 4 बजे सिलावटपुरा से भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई
शोभायात्रा में घोड़ा-बग्गी, भगवानों की आकर्षक झांकियां तथा भजन मंडलियां शामिल हुईं, जो पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। यह शोभा यात्रा सिलावटपुरा से प्रारंभ होकर बियाबानी चौराहा, मालगंज, नरसिंह बाजार चौराहा, जवाहर मार्ग, नंदलालपुरा चौराहा, संजय सेतु ब्रिज होते हुए नगर निगम चौराहा पहुंची रास्ते में कई जगह मंच लगाकर कई सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा की और चिमन बाग चौराहा स्थित स्काउट ग्राउंड पर समापन हुई

28 संगठनों के समूह हुए शामिल
आयोजन में इंदौर शहर के तैलिक साहू समाज के लगभग 28 संगठनों के समूह शामिल हुए। सभी संगठनों ने एकमत होकर बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय लिया था जिससे यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू, क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती सीमा डाबी, सहित लगभग 5000 समाज बंधुओ ने भाग लिया सबसे पहले मां कर्मा देवी की महा आरती की गई सभी लोगों का स्वागत सम्मान किया गया इसके पश्चात समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

यात्रा में किया इन्होने सहयोग
इस यात्रा की सफलता में यात्रा प्रभारी धीरज साहू, सहित मुख्य रूप से सहयोगी पुरुषोत्तम साहू, योगेश साहू, मुन्नालाल अमीरचंद साहू, मुन्नालाल हल्कू राम साहू, एडवोकेट भूपेंद्र साहू, देवेंद्र रामचंद्र साहू, मुकेश साहू, कमल मांगीलाल साहू, प्रदीप साहू, कमल साहू, निलेश साहू, बंसी साहू, घनश्याम साहू, हरिप्रसाद साहू, जमुना प्रसाद साहू, हरिओम साहू, संतोष साहू सोनू, महिला शक्ति में बबीता साहू, सीमा साहू, कला साहू, विनीता साहू, मंजू साहू रहे । उक्त जानकारी कार्यक्रम साहू समाज सिलावटपुरा इंदौर की अध्यक्ष एडवोकेट  भावना सुरेश साहू ने दी।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply