NEWS

आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के मातृशक्ति प्रकोष्ठ द्वारा श्रीराम कथा एवं चतुर्थी उद्यापन के आयोजन आचार्य पं. राहुल कृष्ण शास्त्री करेंगे राम कथामृत की वर्षा – उद्यापन कार्यक्रम 3 जून को  

आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के मातृशक्ति प्रकोष्ठ द्वारा श्रीराम कथा एवं चतुर्थी उद्यापन के आयोजन

आचार्य पं. राहुल कृष्ण शास्त्री करेंगे राम कथामृत की वर्षा – उद्यापन कार्यक्रम 3 जून को

इंदौर। आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के मातृशक्ति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर 1 से 7 जून तक आचार्य पं. राहुल कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से श्रीराम कथा का दिव्य आयोजन होगा। इसी तरह मातृशक्ति प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार 3 जून को गणेश चतुर्थी उद्यापन का सामूहिक आयोजन भी होगा।

न्यास के अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा एवं मातृशक्ति प्रकोष्ठ की भारती शर्मा एवं पिंकी शर्मा ने बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में किया जा रहा है जिसमें नेपाल सहित देश के चारों धाम पर भागवत कथा का दिव्य अनुष्ठान कर चुके आचार्य पं. राहुल कृष्ण शास्त्री अपने मुखारबिंद से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करेंगे। आयोजन की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। इसी तरह न्यास के मातृशक्ति प्रकोष्ठ की मेजबानी में विद्याधाम परिसर में ही गणेश चतुर्थी उद्यापन का आयोजन भी 3 जून को किया जा रहा है। इसमें शामिल होने वाली समाज की महिलाओं के लिए अनेक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उद्यापन में शामिल होने की इच्छुक महिलाएं भारती शर्मा से 90095-02716 एवं पिंकी शर्मा से 96690-64306 पर सम्पर्क कर सकती हैं।

Shares: