*फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में शुरू हुआ “कर्नाटक टू कटक” फूड फेस्टिवल, एक ही जगह मिलेगा भारत के विविध स्वादों का अनुभव*

• 22 से 31 मई तक फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में भारतीय व्यंजनों की खास श्रृंखला, मिलेंगे पारंपरिक फ्लेवर्स और कोस्टल स्पेशलिटीज
*इंदौर।* शहर के फूड लवर्स के लिए इस गर्मी एक बेहद खास और स्वाद से भरपूर अनुभव लेकर आ रहा है फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर। फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 22 मई से 31 मई 2026 तक “द ग्रेट इंडियन फूड वॉयज” थीम पर आधारित “कर्नाटक टू कटक” फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जहां मेहमान भारत के दो अलग अलग सांस्कृतिक क्षेत्रों के प्रामाणिक और पारंपरिक स्वादों का आनंद एक ही छत के नीचे ले सकेंगे।
*इस अवसर पर फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर के मैनेजर श्री सुदीप सिन्हा ने कहा,* “फेस्टिवल का माहौल भी भारतीय संस्कृति की झलक से भरपूर रहेगा। पारंपरिक थीम, खूबसूरत प्रस्तुति और भारतीय आतिथ्य का विशेष अनुभव मेहमानों को एक अलग ही माहौल में ले जाएगा। परिवार, दोस्तों और फूड एन्थूज़ियास्ट्स के लिए यह आयोजन एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा, जहां लोग स्वाद के साथ साथ यादगार पल भी साझा कर सकेंगे। यह फूड फेस्टिवल सीमित अवधि के लिए आयोजित किया जा रहा है और इसमें प्रीमियम बेवरेजेज एवं अनलिमिटेड सॉफ्ट बेवरेजेज की सुविधा भी शामिल रहेगी।”
यह फूड फेस्टिवल भारतीय खानपान की विविधता और समृद्ध विरासत को समर्पित है। आयोजन के दौरान कर्नाटक के मसालेदार, नारियल और करी पत्तों से भरपूर व्यंजनों से लेकर ओडिशा के पारंपरिक और सौम्य स्वाद वाले पकवानों तक, हर डिश लोगों को भारत की अलग अलग संस्कृतियों से रूबरू कराएगी। यहां परोसा जाने वाला हर व्यंजन केवल स्वाद नहीं बल्कि अपने क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और इतिहास की कहानी भी बताएगा।
फूड फेस्टिवल को खास बनाने के लिए होटल के एक्सपर्ट शेफ्स ने पारंपरिक रेसिपीज को ऑथेंटिक तरीके से तैयार किया है। मेहमानों को दक्षिण भारतीय फ्लेवर्स, कोस्टल स्पेशलिटीज, ट्रेडिशनल करी, चावल आधारित व्यंजन, मसालों की अनोखी खुशबू और क्षेत्रीय मिठाइयों का शानदार अनुभव मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य लोगों को भारत की असली पाक कला से जोड़ना और उन्हें एक यादगार गैस्ट्रोनॉमिक जर्नी का हिस्सा बनाना है।


