NEWS

यज्ञ देव एवं लक्ष्मीनारायण के जयघोष से गूंज उठी विद्याधाम की यज्ञशाला, 16 हजार से अधिक आहुतियाँ पूरी

यज्ञ देव एवं लक्ष्मीनारायण के जयघोष से गूंज उठी विद्याधाम की यज्ञशाला, 16 हजार से अधिक आहुतियाँ पूरी

इंदौर। विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति सम्पन्न हुई जिसमें 16 हजार से अधिक आहुतियाँ समर्पित की गई। महायज्ञ के समापन अवसर पर आश्रम की यज्ञशाला, यज्ञ देवता एवं लक्ष्मीनारायण के जयघोष से गूंज उठी। आश्रम पर चल रहे भागवत के मूल पारायण की पूर्णाहुति 15 जून को होगी। यहाँ 11 विद्वान प्रतिदिन भागवतजी का मूल पारायण कर रहे हैं। अधिकमास के उपलक्ष्य में चल रहे सभी अनुष्ठानों की पूर्णाहुति सोमवार 15 जून को होगी।

श्रीविद्याधाम परिवार के सुरेश शाहरा, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में 11 यजमान एवं 11 विद्वान प्रतिदिन आहुतियाँ समर्पित कर रहे थे। इस दौरान समूचा विद्याधाम परिसर एवं यज्ञशाला भगवान लक्ष्मीनारायण तथा यज्ञ देवता के जयघोष से गुंजायमान बने रहे। महायज्ञ में प्रतिदिन विश्व शांति, जन कल्याण एवं यज्ञ में भाग ले रहे साधकों के परिजनों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना से आहुतियाँ समर्पित की गई। पुरुषोत्तम मास में विद्याधाम परिसर में प्रतिदिन दीपदान, राम कथा, भागवत कथा एवं अन्य अनुष्ठान भी नियमित रूप से चलते रहे जिनकी पूर्णाहुति 15 जून को होगी जबकि लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को सम्पन्न हुई।

 

Shares: