NEWS

नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने किया महामंडलेश्वर एवं विद्वानों के साथ भागवतजी का पूजन 

नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने किया महामंडलेश्वर एवं विद्वानों के साथ भागवतजी का पूजन

हंसदास मठ पर अधिकमास के उपलक्ष्य में चल रहे 108
भागवत पारायण एवं अन्य अनुष्ठानों का समापन आज

नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने किया महामंडलेश्वर एवं विद्वानों के साथ भागवतजी का पूजन

इंदौर,। एयरपोर्ट रोड, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में चल रहे 108 भागवत के मूल पारायण के दिव्य अनुष्ठान की पूर्णाहुति सोमवार को सोमवती अमावस्या पर सुबह 1० बजे होगी। हंसपीठाधीश्वर श्री महंत रामचरणदास महाराज के मार्गदर्शन में चल रहे विभिन्न अनुष्ठानों की पूर्णाहुति भी सोमवार को होगी।
मठ के महामंडलेश्वर महंत पवनदास महाराज ने बताया कि पुरुषोत्तम माह के उपलक्ष्य में गत 16 मई से मठ पर चल रहे विभिन्न अनुष्ठानों में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ शामिल होकर पुण्य लाभ उठाया। राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी रविवार को मठ पहुंचकर महंत रामचरण दास महाराज के सानिध्य में भागवत पारायण कर रहे सभी आचार्यों एवं भागवतजी का पूजन भी किया और सभी देवालयों में पूजा अर्चना भी की। उनके साथ एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान गुड्डू, पार्षद संध्या यादव, गोविन्द पंवार, पूर्व पार्षद जयदीप जैन, राजेश शर्मा सहित अनेक विशिष्टजनों ने मठ स्थित सभी देवालयों में पूजा अर्चना कर महामंडलेश्वरजी का शॉल पहनाकर सम्मान किया और आरती में भी भाग लिया। मठ के संत यजत्रदास के अनुसार पुरुषोत्तम मास के दौरान मठ स्थित रजत मंडित पंचमुखी हनुमान, रणछोड़जी, टीकमजी, हंसेश्वर महादेव सहित सभी देवी-देवताओं का सोमवार को भी नयनाभिराम श्रृंगार किया जाएगा।

Shares: