Business

बीएनआई ने लॉन्च किया इंदौर का 10वां चैप्टर ‘जुपिटर’, बिज़नेस नेटवर्किंग को मिलेगी नई उड़ान

बीएनआई ने लॉन्च किया इंदौर का 10वां चैप्टर ‘जुपिटर’, बिज़नेस नेटवर्किंग को मिलेगी नई उड़ान

इंदौर। वैश्विक बिज़नेस नेटवर्किंग संगठन बीएनआई (बिज़नेस नेटवर्क इंटरनेशनल ) ने इंदौर में अपने नए चैप्टर ‘JUPITER’ का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख उद्यमी, व्यवसायी और प्रोफेशनल्स उपस्थित रहे। नया चैप्टर व्यवसायिक सहयोग, गुणवत्तापूर्ण रेफरल्स और दीर्घकालिक कारोबारी संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

आकाश वर्मा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, बीएनआई इंदौर ने कहा, “बीएनआई जुपिटर केवल एक नया चैप्टर नहीं, बल्कि इंदौर और मध्यप्रदेश के उद्यमियों के लिए नए अवसरों का प्रवेश द्वार है। हमारा उद्देश्य ऐसे व्यवसायिक संस्थापक और प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाना है, जो सहयोग, विश्वास और रेफरल आधारित नेटवर्किंग के माध्यम से एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं। इंदौर में बीएनआई की अब तक की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मजबूत रिश्ते ही मजबूत व्यवसाय की नींव होते हैं। हमें विश्वास है कि जुपिटर चैप्टर आने वाले समय में कई नई सफलता की कहानियां गढ़ेगा।”

पुष्पेंद्र सिंह जादौन, सीनियर डायरेक्टर कंसलटेंट और अशीष जैन, लांच डायरेक्टर कंसलटेंट बीएनआई जुपिटर चैप्टर का भव्य शुभारंभ 115 बिज़नेस ओनर्स की उपस्थिति में हुआ। लॉन्च के दिन ही सदस्यों ने 56 से अधिक रेफरल्स का आदान-प्रदान किया, जिसके परिणामस्वरूप 40.67 लाख रुपये का व्यवसाय जनरेट हुआ। उन्होंने कहा कि एक ही मंच पर 115 उद्यमियों और प्रोफेशनल्स की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि इंदौर का व्यावसायिक समुदाय नेटवर्किंग और सहयोग की शक्ति को समझता है। जुपिटर चैप्टर का यह शानदार आगाज़ भविष्य में सदस्यों के लिए नए व्यवसायिक अवसरों और सफलता की अनेक संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगा।

अशीष लूनिया, लांच एम्बेसडर एवं अली आलिया रिज़वी, इंदौर ऑपरेशन्स हेड ने बताया कि बीएनआई की वैश्विक सफलता इसके मजबूत रेफरल-आधारित बिज़नेस मॉडल का प्रमाण है। वर्तमान में BNI 76 से अधिक देशों में सक्रिय है, जहां 3,56,409 से अधिक सदस्य और 11,771 से अधिक चैप्टर्स कार्यरत हैं। मई 2025 से अप्रैल 2026 के बीच BNI सदस्यों ने दुनिया भर में 1.80 करोड़ से अधिक रेफरल्स साझा किए, जिनके माध्यम से 27 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यवसाय उत्पन्न हुआ। वहीं इंदौर में बीएनआई लगातार अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है। वर्तमान में शहर में 450 से अधिक सदस्य और 10 सक्रिय चैप्टर्स हैं। सदस्यों के बीच अब तक 1,61,498 रेफरल्स साझा किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से 111.73 करोड़ रुपये का व्यवसाय जनरेट हुआ है। बीएनआई जुपिटर के लॉन्च के साथ संगठन ने इंदौर में अपने 10वें चैप्टर की स्थापना करते हुए शहर के उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के लिए नेटवर्किंग एवं व्यवसायिक विकास के नए अवसरों का विस्तार किया है।

इंदौर में बीएनआई ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वर्तमान में शहर में 450 से अधिक सदस्य और 10 से अधिक चैप्टर्स सक्रिय हैं। सदस्यों के बीच अब तक 1,61,498 से अधिक रेफरल्स साझा किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से 111.73 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय उत्पन्न हुआ है।

Shares: