NEWS

क्रीड़ा भारती ने राजवाड़ा पर सजाया योग का महाकुंभ, ‘एक शाम योग के नाम’ में उमड़ा जनसैलाब

क्रीड़ा भारती ने राजवाड़ा पर सजाया योग का महाकुंभ, ‘एक शाम योग के नाम’ में उमड़ा जनसैलाब ।

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजवाड़ा चौक पर क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित “योग महोत्सव 2026 – एक शाम योग के नाम” कार्यक्रम भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। योग, संस्कृति और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में योग साधकों, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर योगमय वातावरण का निर्माण किया।

कार्यक्रम में 20 योग संस्थाओं के 5 से 75 वर्ष तक की आयु वाले योग साधकों की आकर्षक योग, समूह योग, कलात्मक योग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री  प्रसाद महानकर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में  विनयजी पिंगले (प्रांत सह संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ),  कैलाश विजयवर्गीय (कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन),  आज़ाद,  शिवनारायण शर्मा,  दक्षदेव गौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत हरदीप सिंह रुप्पल, रंजनपंवार, अभय लक्कड़, प्रवीण मुद्रिस, राजु गोतम आदि नें किया।

मुख्य अतिथि  प्रसाद महानकर ने अपने उद्बोधन में योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास का भी सशक्त साधन है।

कार्यक्रम का सफल संचालन योगेश पुरोहित तथा विजय शंकर त्रिपाठी ने किया। खेल गीत की सुन्दर प्रस्तुति संगीता पंवार और आरना लक्कड़ द्वारा दी गई । आभार प्रदर्शन पूजा शर्मा द्वारा किया गया।

योग महोत्सव 2026 ने इंदौरवासियों को योग के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वस्थ, सशक्त एवं संस्कारित भारत के निर्माण का संदेश भी दिया। राजवाड़ा पर आयोजित यह भव्य योग महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के सबसे आकर्षक आयोजनों में से एक रहा।

Shares: