इंदौर सोना चांदी जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन द्वारा बाबा श्री सराफेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी” निकाली
इंदौर। इंदौर सोना चांदी जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन द्वारा बाबा श्री सराफेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी” निकाली गई।
इंदौर सोना चांदी जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन द्वारा सोमवार को बाबा श्री सराफेश्वर महादेव की भव्य दिव्य “शाही सवारी”निकाली गई। जिसमेंबड़ी संख्या में “शिवभक्त” व्यापारी रहे सम्मिलित थे।
इंदौर क्षेत्र क्रमांक 4 की विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, हिंद रक्षक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम सोनी भाजपा (सांसद प्रतिनिधि)डॉ संतोष वाधवानी, बसंत सोनी, अविनाश शास्त्री, श गोपीकृष्णा नेमा, बाल कृष्ण अरोरा (लालू भैया,), क्षेत्रीय पार्षद मीता रामबाबू राठौर, दिलीप उस्ताद, ईश्वर जैन (अजमेरा) संतोष पोरवाल,और कई जनप्रतिनिधि, शिव भक्त,विशेष रूप से उपस्थित थे।
इंदौर सोना चांदी जवारत व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष, हुकम सोनी, अजय लाहोटी कोषाध्यक्ष, सर्राफा व्यापारी डॉ, संतोष वाधवानी ने बताया कि, प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी इंदौर सोना चांदी जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन द्वारा बाबा श्री सराफेश्वर महादेव जी की भव्य,दिव्य, पारंपरिक शाही सवारी का आयोजन सर्राफा एसोसिएशन के तत्वाधान में किया गया बड़ी संख्या में बाबा भोलेनाथ के आराध्य सम्मिलित हुए,।
सराफा व्यापारी डॉ,संतोष वाधवानी ने यह भी बताया कि भगवान श्री सराफेश्वर महादेव जी की शाही सवारी छोटा सराफा से निकलकर कपड़ा मार्केट,साठा बाजार, बर्तन बाजार, पिपली बाजार, बड़ा सराफा,होते हुए छोटा सराफा स्थित सराफेश्वर महादेव मंदिर,पर सम्पन्न हुई।
अंत में बाबा की महाआरती के हुई। बाबा श्री सराफेश्वर महादेव जी की भव्य,दिव्य, शाही सवारी, के दिव्य दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या मैं शिव भक्त उपस्थित रहे बाबा के जयकारे करते हुए निकल रहे व्यापारियों का भव्य स्वागत आसपास की व्यापारी एसोसिएशन ने किया,और इस भव्य शाही सवारी के साक्ष्य बने।
शाही सवारी में निर्मल वर्मा , मयंक गोयल, विनोद बोहरा, सहित अनेक व्यापारी शामिल हुए थे।
शाही सवारी का स्वागत पुष्प वर्षा किया गया। जगह-जगह शाही सवारी कीआरती की गई। यात्रा में सम्मिलित सभी व्यापारीगण सफेद कुर्ता पजामा तो मातृ शक्तियों पीले वस्त्र धारण कर, महादेव की शाही पालकी सवारी यात्रा में सम्मिलित हुऐ।


