श्री यादव समाज चन्द्रवंशीय द्वारा विशाल भव्य कावड यात्रा का आयोजन किया
इंदौर।श्री यादव समाज चन्द्रवंशीय द्वारा विशाल भव्य कावड यात्रा का आयोजन किया गया। श्री यादव समाज चन्द्रवंशीय भव्य कावड यात्रा लगातार सफलतम तीसरा वर्ष रहा। सावन के महीने में बाबा भोले की भक्ति मे लीन यादव समाज की मातृशक्ति,युवा शक्ति डि जे की धुन पर नाचते झूमते गाते चल रहें थे। महादेव के रंग में रंगे बोल बम बोल बम का जयकारा लगाते हुए प्राचीन शिव मंदिर सुभाष नगर से यात्रा शुरू हुई। यात्रा राधाकृष्ण कृष्ण मंदिर परदेशीपुरा तक प्रतिवर्षानुसार भव्य झाँकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई । कावड यात्रा अच्छी बारिश की कामना के साथ निकाली गई ।किसान ,पक्षियों के जीवन ओर आम जनमानस को भी बारिश से जल की प्राप्ति हो सके ।
कावड यात्रा को भव्यता समाज बंधु मातृशक्ति के सहयोग से प्राप्त हुई । कावड यात्रा का आयोजन गोपाल यादव,शिव कर्दम,देवेंद्र यादव,अशोक वर्मा,चंदन सिंह यादव,मोहन यादव,शक्ति यादव,शिव यादव,कांतिलाल निम विजय यादव ,किशोर यादव,राकेश यादव ,अंकित यादव ,कमलेश यादव आदि के नेतृत्व में किया गया ।कावड यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समस्त समाजबंधुऔ का आभार श्री यादव समाज के कमलेश यादव रसेन ने व्यक्त किया ।


