NEWS

राणीसती दादी की पालकी और रथ का 200 से अधिक परिवारों द्वारा भादवी अमावस्या पर किया जाएगा पूजन

राणीसती दादी की पालकी और रथ का 200 से अधिक परिवारों द्वारा भादवी अमावस्या पर किया जाएगा पूजन

श्री अग्रोहा कपल ग्रुप की मज्बानी में शहर के 45 प्रमुख अग्रवाल महिला संगठनों की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय

इंदौर। श्री अग्रोहा कपल ग्रुप एवं जय दादी दरबार की मेजबानी में भादवी अमावस्या के उपलक्ष्य में गुरुवार, 10 सितम्बर को सुबह 7 बजे से स्नेह नगर स्थित हनुमान मंदिर, वृंदावन गार्डन से अग्रवाल नगर स्थित राणी सती दादी के मंदिर तक निकलने वाली भव्य प्रभातफेरी की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु शहर के 45 प्रमुख महिला संगठनों की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रभातफेरी का शहर के 200 से अधिक परिवारों में घर-घर स्वागत और पूजन की तैयारियां की जा रही हैं। पिछले 13 वर्षों से चली आ रही प्रभातफेरी की इस परंपरा में स्नेह नगर, पटेल नगर, मनीष बाग, भगवानदीन नगर एवं अग्रवाल नगर सहित पूरे शहर की महिलाएं राजस्थानी चुनरी और पुरुष श्वेत वस्त्र पहनकर शामिल होंगे। प्रभातफेरी में दादी राणीसती को एक सुश्रृंगारित रथ पर विराजित किया जाएगा। बैंड-बाजों और भक्ति-संगीत की मनोहारी सुर-लहरियों के बीच नाचते-गाते श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत होगा।

टैगोर मार्ग स्थित होटल अप्सरा पर आयोजित बैठक में महिलाओं ने भादवी अमावस्या पर अपनी आराध्य दादी के इस उत्सव को धूमधाम से मनाने, प्रभातफेरी का न्यौता सभी क्षेत्रों में घर-घर देने और दादी के आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूरे जोश और उत्साह से शामिल होने का निर्णय लिया। बैठक में प्रमुख संयोजक श्रीमती संगीता-अरविंद बागड़ी, उषा-राजेश बंसल, श्रीमती निर्मला जिंदल, किरण तायल, ज्योति अग्रवाल (जूनी इंदौर), उषा-प्रहलाद दादा, पुष्पा गुप्ता, शीतल तोडीवाला, तृप्ति गोयल, कांता अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल, आभा अग्रवाल, राधा अग्रवाल, शीतल-रवि अग्रवाल, स्वाति मंगल, चंचल-नीतेश अग्रवाल, पिंकी-रवि अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल (वरुण विक्ट्री), वन्दना मित्तल, कविता-दिलीप गर्ग, नेहा-कुलदीप अग्रवाल सहित 45 से अधिक महिला संगठनों की बहनों ने शामिल होकर अपने-अपने सुझाव दिए। संचालन नंदकिशोर कंदोई ने किया और आभार माना विनोद अग्रवाल जूनी इंदौर ने।

प्रभातफेरी 10 सितम्बर को सुबह 7 बजे स्नेह नगर वृंदावन गार्डन से प्रारंभ होकर पटेल नगर, मनीष बाग, भगवानदीन नगर, अग्रवाल नगर होते हुए राणी सती मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ सम्पूर्ण होगी। इस दौरान शामिल होने वाली सभी महिलाओं को सुहाग पिटारी, मेहँदी एवं अन्य उपहार भी भेंट किए जाएँगे। प्रभातफेरी मार्ग पर 200 से अधिक घरों पर प्रभातफेरी में शामिल भक्तों के स्वागत एवं रथ में विराजित दादी के पूजन की व्यवस्था की जा रही है। शहर के लगभग सभी क्षेत्रों के समाज बंधुओं को इस प्रभातफेरी का न्योता दिया जा रहा है। प्रभातफेरी की व्यवस्थाएं सँभालने हेतु महिलाओं की 5 समितियां गठित की गई है।

 

 

Shares: