NEWS

पंचकुईया भूतेश्वर महादेव मंदिर पर स्थापित किए गए 7 नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना अन्य मंदिरों में होगी 

पंचकुईया भूतेश्वर महादेव मंदिर पर स्थापित किए गए 7 नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना अन्य मंदिरों में होगी

पूरे सावन माह में चले सर्व मनोकामना सिद्धिप्रद अहर्निश लक्ष्य बिल्वार्चन चिंतामणि महाप्रयोग की पूर्णाहुति

 

इन्दौर। पंचकुइया स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मन्दिर पर सावन के पहले दिन से चल रहे सर्व मनोकामना सिद्धिप्रद अहर्निश लक्ष्य बिल्वार्चन चिंतामणि महाप्रयोग की पूर्णाहुति शनिवार को अभिजीत मुहूर्त में सम्पन्न हुई।

सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में भगवान भूतेश्वर के जयघोष के बीच मंदिर के प्रमुख पं. हरीशानंद तिवारी एवं पं. यतीन्द्र तिवारी ने बिल्व पत्र से भगवान भूतेश्वर का आकर्षक श्रृंगार कर संकल्प पूरा होने पर भगवान शिवाशिव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि महाभारत में वर्णित शिव आराधना के मन्त्रों, ओम नमः शिवाय, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर एवं अन्य सभी ज्योतिर्लिंगों के नाम से यहाँ आठ शिवलिंग निर्मित कर बिल्व पत्र से पूजा-अर्चना का सिलसिला रोजाना 2-2 घंटे की बारह परियों में 24 घंटे किया गया। इनमें प्राचीन भूतेश्वर महादेव शिवलिंग के साथ इस अनुष्ठान के लिए 7 नर्मदेश्वर शिवलिंग बनाए गए थे जो अब आसपास के सात मंदिरों में स्थापना के लिए भक्तों द्वारा चाहे गए हैं। संकल्प पूर्ति के पश्चात ये सातों शिवलिंग सम्बन्धित मंदिर निर्माणकर्ताओं को सौंप दिए जाएँगे। देश में पहली बार इंदौर में भूतेश्वर महादेव पर इस तरह का अनुष्ठान आयोजित किया गया।

 

Shares: