इंदौर चांदी सोना जवाहरत दलाल एसोशियन के चुनाव सम्पन्न हुए।
सराफा विकास पैनल के 10 उम्मीदवार चुनाव जीते
एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीता
इंदौर। इंदौर चांदी सोना जवाहरत दलाल एसोशियन के चुनाव सराफा विद्या निकेतन एम ओजी लाइन में सम्पन्न हुए।
चुनाव अधिकारी गोपाल दास नीमा एवं महेंद्र पाटीदार ने बताया की कुल 167 मतदाता में से 166 मतदाता ने वोट दिये। जिसमें से तीन वोट निरस्त हो गए। 

सराफा विकास पेनल के 10 उम्मीदवार दिलीप नीमा 154 वोट, मायनक मंयक सुभाषचंद्र गोयल 136 वोट , कृष्ण गोपाल छपरवाल 121 वोट, नवीन ठाकुर 115 वोट , पवन वर्मा 113 वोट,सुनील बडेडिया 111 वोट, हंसराज बूब 110 वोट, मुकुल लाहोकरे 99 वोट, अमित नीमा 95 वोट मिले।
चुनाव अधिकारी गोपाल दास नीमा एवं महेंद्र पाटीदार ने विजेताओ की घोषणा की एवं बधाई दी।
विजेताओं को माला पहना कर एवं मिठाई खिलाई।
इस अवसर पर हुकम सोनी अविनाश शास्त्री, बसंत सोनी , अजय लाहोटी,निर्मल वर्मा घुंघरू, अशोक शर्मा सहित व्यापारी, एवं दलाल उपस्थित थे।


