महिला कांग्रेस कमेटी का स्नेह रक्षा बंधन आयोजन सम्पन्न हुआ
इंदौर। महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्नेह बंधन आयोजन ओमनी रेसीडेंशि में सम्पन्न हुआ।

कमेटी की अध्यक्षा रीना बोरासी सेतिया ने बताया की आज दोपहर में प्रतिपक्ष के नेता उमर सिंघार, सचिन यादव , सत्यानाराय पटेल, आदि शिव भगवान की पूजा अर्चना की। दीप प्रज्ज्वलित करके स्नेह बंधन आयोजन का शुभारम्भ किया गया। अतिथियों का साफ़ा पहना कर स्वागत किया गया। हार फूल से वर्डों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
नेहा रीना बोरासी सेतिया ने प्रतिपक्ष के नेता उमर सिंघार, सचिन यादव , सत्यानाराय पटेल को तिलक लगाया, कलाई पर राखी बांधी एवं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। उपहार में तुलसी का पौधे वितरित किए।
इस अवसर पर अर्चना जयसवाल, दीपु यादव,अमन बजाज, जौहर भाई, सन्नी पठारे, सहित अनेक पार्षद, संघटन पदाधिकारी, कांग्रेस के ग्रामीण एवं शहरी कार्य कर्ता बड़ी संख्या उपस्थित थे।


