Popular

NEWS

इंदौर की शिवांगी बंसल को मध्य प्रदेश आइकॉन अवार्ड 2026

इंदौर की शिवांगी बंसल को मध्य प्रदेश आइकॉन अवार्ड 2026*

गार्डनिंग को घर-घर तक पहुँचाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल

*इंदौर,* – गार्डन बेसिक की फाउंडर शिवांगी बंसल को मध्य प्रदेश आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। शिवांगी बंसल को यह अवॉर्ड पर्यावरण संरक्षण, अर्बन गार्डनिंग और सस्टेनेबल लिविंग को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार नए प्रयास करने के लिए दिया गया है।

अवॉर्ड मिलने पर शिवांगी बंसल ने कहा – “हमारी सोच है कि हर घर में एक पौधा, हर बालकनी में एक गार्डन और हर व्यक्ति का प्रकृति से एक रिश्ता होना चाहिए। गार्डनिंग को घर-घर तक पहुंचाना और ग्रीन इंडिया की दिशा में योगदान देना ही गार्डन बेसिक का असली उद्देश्य है।”

शिवांगी का उद्देश्य गार्डनिंग प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने के साथ हर व्यक्ति को प्रकृति से जोड़ना और गार्डनिंग को आसान बनाकर उसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। इसी मिशन के तहत अब तक 1 लाख से अधिक अर्बन गार्डनर्स को उनके अपने ग्रीन स्पेस तैयार करने में सहयोग दिया जा चुका है।

पर्यावरण के प्रति शिवांगी की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण 2 लाख से अधिक सीड बॉल्स का निःशुल्क वितरण है। इस पहल के माध्यम से लोगों को पेड़ उगाने और अपने आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह प्रयास ग्रीन इंडिया के संकल्प की दिशा में उनके जमीनी योगदान को दर्शाता है।

Shares:

Popular

Popular