NEWS

इंदौरी भक्त मंडल श्री श्यामा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागत कथा में श्रीकृष्ण का जन्मोउत्सव धूमधाम से मना     

इंदौरी भक्त मंडल श्री श्यामा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागत कथा में श्रीकृष्ण का जन्मोउत्सव धूमधाम से मना

इंदौरी भक्त मंडल। इंदौरी भक्त मंडल श्री श्यामा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागत कथा में श्री कृष्ण का जन्मोउत्सव *श्री बदरीनाथ धाम* धूम धाम से मनाया गया। कथा के प्रारम्भ में व्यास पीठ का पूजन मुख्य यजमान रामकृष्ण शर्मा राम शर्मा, राजेश शशि गर्ग , मनोज मंत्री, आरती सोनी,सीमा जड़िया हरजीत कौर सविता जिंदल, राम शर्मा आदि ने किया

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कथा मर्मज्ञ पंडित मयंक व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण जी की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। कथा मर्मज्ञ पंडित मयंक व्यास ने कहा जब – जब दुनिया में अन्याय अत्याचार बढ़े हैं तब -तब भगवान ने अन्याय अत्याचार को नष्ट करने के लिए अवतार लिया हैं। आज कथा में भगवान श्री श्रीकृष्ण जी का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। सुंदर भजनों पर भक्त गण झूम झूम कर नृत्य किया। पण्डित जी भगवान श्री श्रीकृष्ण के जन्म का सजीव वर्णन किया पूरे कथा पंडाल को श्री जन्माष्टमी पर्व शानदार सजावट की गईं।

बड़ी संख्या में इंदौर के भक्त गण शामिल हुए। विनीत शिव जिंदल

Shares: