Popular

Culture and societyUncategorized

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, न्यायसंगत प्रक्रिया और सामाजिक सौहार्द सुनिश्चित करे सरकार : ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, न्यायसंगत प्रक्रिया और सामाजिक सौहार्द सुनिश्चित करे सरकार : ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी

धार की भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद, इंदौर की कटकाटपुरा मस्जिद और खंडवा की हजरत कासिम शाह वली दरगाह से जुड़े मामलों पर कमेटी ने उठाए सवाल, संवाद और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
*इंदौर* । मध्य प्रदेश में धार्मिक स्थलों से जुड़े संवेदनशील मामलों को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने प्रदेशन सरकार और संबंधित प्रशासन से कानून के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है। कमेटी ने धार की ऐतिहासिक भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद, इंदौर की कटकटपुरा मस्जिद और खंडवा की हजरत कासिम शाह वली दरगाह से जुड़े घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी, पक्षपात या प्रशासनिक अस्पष्टता से सामाजिक सौहार्द प्रभातित हो सकता है।

कमेटी के मुख्य संरक्षक शमशुल हसन, राष्ट्रीय अध्यक्ष शेख इस्माईत खान, प्रवक्ता आज़म हफीज़ खान, प्रदेश अध्यक्ष तनवीर कुरेशी और मीडिया प्रभारी आरिफ खान ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े विवाद केवल किसी एक समुदाय का विषय नहीं होते, बल्कि इनका सीधा असर सामाजिक विश्वास, आपसी भाईचारे और प्रदेश के शांतिपूर्ण वातावरण पर पड़ता है। ऐसे मामलों में प्रशासन को न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए सभी संबंधित पक्षों को विश्वास में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

कमेटी ने धार की ऐतिहासिक भोजशाला-कमाल मौला परिसर के मामले में कहा कि यह लंबे समय से हिंदू और मुस्लिम समुदायों की धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा संवेदनशील विषय रहा है। एक पक्ष इसे भोजशाला तथा देवी वार्नदवी का मंदिर मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद के रूप में देखता है। कमेटी ने सर्वोच्च न्यायालय की अंतरिम व्यवस्था का पालन सुनिश्थित करने तथा शुक्रवार की नमाज के लिए निर्धारित वैकल्पिक स्थान पर आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। कमेटी ने सभी पक्षों से न्यायालय के आदेशों का सम्मान करने और शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

  1. कमेटी ने यह भी कहा कि मस्जिदों को आपसी गुटबाजी, व्यमितत वर्चस्य और राजनीतिक नेतागिरी का केंद नहीं बनाया जाना चाहिए। इंदौर की कटकटपुरा मस्जिद में सामने आए आपसी विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेटी ने कहा कि मस्जिद इबादत और भाईचारे की जगह है। मस्जिद के मामलों में बाहरी हस्तक्षेप, शक्ति प्रदर्शन और एक-दूसरे पर दबाव बनाने के बजाय संबंधित पक्षों को आपसी बातचीत के माध्यम से विवाद का समाधान निकालना चाहिए।
    खंडवा में लगभग 300 वर्ष पुरानी हजरत कासिम शाह बली की दरगाह से जुड़े घटनाक्रम पर कमेटी ने ।
Shares:

Popular

Popular