विकसित भारत 2047’ के संकल्प के साथ इंदौर में संपन्न हुआ ‘मध्यप्रदेश सेवा अलंकरण समारोह एवं युवा संवाद’*
*इंदौर, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली एवं अक्षर सामाजिक सेवा समिति, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में प्रीतमलाल दुआ सभागृह, एम.जी. रोड, इंदौर में ‘मध्यप्रदेश सेवा अलंकरण समारोह एवं युवा संवाद’ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
*“विकसित भारत – 2047: सम्मान और संवाद का एक गरिमामय मंच”* विषयक इस आयोजन में समाज के विविध क्षेत्रों में सेवा-साधना करने वाली विभूतियों को अलंकृत किया गया तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर सार्थक संवाद हुआ।
*मंचासीन अतिथि:*
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री *श्री कैलाश विजयवर्गीय* विराजमान रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यास के राष्ट्रीय संयोजक *श्री ए. विनोद जी*, राष्ट्रीय सह-संयोजक *श्री ओम शर्मा जी*, महिला कार्य, राष्ट्रीय संयोजक *सुश्री शोभा जी पैठणकर* तथा लेखक-चिंतक एवं अक्षर सामाजिक सेवा समिति के संरक्षक *डॉ. आलोक ड्रोलिया* की गरिमामयी उपस्थिति रही।
*सम्मानित विभूतियां:*
*चिकित्सा एवं स्वास्थ्य:* डॉ. अखिलेश भार्गव, डॉ. सपना गुप्ता, सुष्मिता सिंह, पुष्पा सोलंकी
*प्रशासन, पुलिस एवं न्याय:* श्री सतीश पटेल, अनिला परासर, ऋतु पांडेय, डॉ. वंचना सिंह परिहार, संतोषी गुप्ता, रूपा गोहिया, अभिजीत सिंह राठौर
*शिक्षा एवं साहित्य:* अनुराग सिंह राव, डॉ. प्रमिला कबीर, श्री संजीव वैद्य, श्री अशोक कुमार भागवत
*पत्रकारिता:* दीपक कर्दम सुनील त्रिपाठी, निकिता रघुवंशी, प्रियंका जैन देशपांडे,नितिन जैन
*समाज सेवा, स्वच्छता एवं स्वावलंबन:* पं. धर्मेंद्र जोशी, श्री रितेश बापना, श्री राजेंद्र बंधु जी, श्रीमती महक शर्मा, अतुल सेठ, रेखा सुराना, रिया जैन, ममता चौहान, राजेश मन्नू कल्याणी, मुन्त्री हरिराम तम्बोली, किरण बंसल, भूमिका भावेल
*युवा संवाद:*
संवाद में युवाओं ने स्वतंत्रता की शताब्दी तक भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त, शिक्षित और मूल्यनिष्ठ राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा, चरित्र निर्माण और कौशल विकास से युवा केवल रोजगार पाने वाला नहीं, अपितु रोजगार सृजित करने वाला और सामाजिक परिवर्तन का वाहक बनेगा।अक्षर सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक सिंह जी ने बताया कि युवा संवाद का कार्यक्रम निरन्तर आयोजित किया जाएगा, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी जाकर युवा संवाद आयोजित किया जाएगा। साथ ही समिति के द्वारा विवाह पूर्व परामर्श एवं परिवार परामर्श पर भी निरंतर कार्य किया जाकर समाज को पारिवारिक दृढ़ता प्रदान किए जाने पर निरंतर कार्य किया जा रहा है उसके बारे में भी समाराेह में बताया गया। महिला सशक्तिकरण के लिए महिला सुरक्षा पर भी संवाद किया गया।
आयोजन सुश्री शोभा पैठणकर (राष्ट्रीय प्रमुख, महिला कार्य), श्री विवेक सिंह (अध्यक्ष, अक्षर सामाजिक सेवा समिति) एवं श्री सुनील पंड्या (प्रांत संयोजक) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

