Health

शासकीय स्टेट एलाइड हेल्थ सांइसेज इंस्टीट्यूट (MAHSI), एम जी एम मेडिकल कॉलेज इंदौर के दीक्षांत समारोह का आयोजन

शासकीय स्टेट एलाइड हेल्थ सांइसेज इंस्टीट्यूट (MAHSI), एम जी एम मेडिकल कॉलेज इंदौर के दीक्षांत समारोह का आयोजन

इंदौर । , शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एमजीएम अलाइड हेल्थ साइंसेज इंस्टीटयूट (MAHSI में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों से उत्तीर्ण 157 छात्रों का शपथ विधि समारोह एवं दीक्षात समारोह का आयोजन एमजीएम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सभागृह में चेयरमेन, बूटी फाउडेशन, अहमदाबाद के डायरेक्टर डॉ. वेंकट एन. रमानी मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया. इस अवसर पर श्री धनराजू एस, आयुक्त -लोक स्वास्थ्य एव चिकित्सा शिक्षा, म.प्र. शासन, भोपाल द्वारा संस्था एवं छात्रो को शुभकामनाये प्रेषित की गई . डॉ. बीनू कुशवाह, संचालक, नर्सिग एव पैरामेडिकल, लोक स्वास्थ्य एव चिकित्सा शिक्षा,म.प्र. शासन, भोपाल एव श्रीमती वीना रमानी, बूटी फाउंडेशन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रही एवं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ . अरविन्द घंघोरिया – विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे , अधीक्षक एम वाय हॉस्पिटल डॉ अशोक यादव , अधीक्षक एमजीएम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल डॉ डी के शर्मा एवं मेडिकल कॉलेज की अन्य वरिष्ट संकाय व गणमान्य नागरिको की गरिमामयी उपस्थिति रही , संस्था के संस्थापक निदेशक डॉ. डी. के. तनेजा एवं प्राचार्य डॉ . रामहरि मीणा द्वारा समस्त अथितियों का सम्मान किया गया .
म.य. चिकित्सालय परिसर में स्टेट एलाइड हेल्थ सांइसेज इंस्टीट्यूट (MAHSI ) में संचालित बूटी एडवांस स्पोर्टस इंज्यूरी एव रिहेबिलेटेशन सेंटर के प्रथम मंजिल पर बूटी फाउडेशन, अहमदाबाद के आर्थिक सहयोग से विस्तारित/नवनिर्मित भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि एव विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थित में पूजा-हवन के साथ सम्पन्न हुआ एवं बूटी फाउंडेशन अहमदाबाद द्वारा उक्त भवन को संस्था को समर्पित किया , जिससे आने वाले मरीजो और फिजियोथेरेपी के छात्रो को लाभ प्राप्त होगा.
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ . वेंकट एन. रमानी ने अपने उद्बोधन में सभी ग्रेजुएट को शुभकामनाये देते हुए , नेशनल अलाइड हेल्थ कमिसन द्वारा अलाइड हेल्थ प्रोफेशनल से मापदंड निर्धारण एवं रिसर्च कार्यो हेतु प्रेरित करते हुए , छात्रो को समाज के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया एवं फ़िज़ियोथेरेपिस्ट की महत्ता के बारे में अवगत करवाया .
डॉ. बीनू कुशवाह, संचालक, नर्सिग एव पैरामेडिकल, लोक स्वास्थ्य एव चिकित्सा शिक्षा,म.प्र. शासन, भोपाल द्वारा शासन की ओर से बूटी फाउंडेशन अहमदाबाद को संस्था के विकास में योगदान हेतु धन्यवाद प्रेषित किया , साथ ही नेशनल अलाइड हेल्थ कमिसन द्वारा अलाइड हेल्थ प्रोफेशनल के मापदंड निर्धारण को अलाइड हेल्थ प्रोफेशन के विकास में बहुत ही सार्थक एवं स्वास्थ्य सेवाओ हेतु महत्तवपूर्ण कदम बताया एवं आवशयक मापदंडो को समय के साथ पूरा करने हेतु आश्वस्त किया , साथ ही डीन डॉ अरविन्द घंघोरिया एवं संस्थापक निदेशक डॉ डी के तनेजा को संस्था की आवश्यकताओ की पूर्ति हेतु आवशयक प्रयास करने हेतु प्रेरित किया .
डीन डॉ अरविन्द घंघोरिया द्वारा छात्रो को शुभकामनाये देते हुए नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करते हुए , समाज निर्माण एवं विकास में योगदान हेतु प्रेरित किया . संस्थापक निदेशक डॉ . डी.के. तनेजा द्वारा संस्था माहसी की स्थापना एवं विकास तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के योगदान से अवगत करवाया ।
उत्कृष्ट छात्रो को गोल्ड मैडल प्रदान किये गए , जिनमे डॉ .पीएस नारकर एम पी टी टॉपर गोल्ड मेडल -2022 बैच की छात्रा आयुषी पवार को , डॉ भावेश टोपीवाला मेमोरियल एम पी टी आर्थोपेडिक्स टॉपर गोल्ड मेडल -2022 बैच की छात्रा अनुजा को, ओवरआल बी पी टी टॉपर डॉ. डी. के . तनेजा गोल्ड मेडल -2020 बैच की छात्रा भूमि गुप्ता को , बी पी टी अंतिम वर्ष टॉपर गौरव वी किबे मेमोरियल गोल्ड मेडल -2022 बैच की छात्रा भूमि गुप्ता , कृतिका अग्रवाल एवं श्रुति पाटिल को प्रदान किये गए . साथ ही समस्त पाठ्यक्रमो के टॉपर छात्रो को उत्कृष्टता प्रमाण -पत्र प्रदान किये गए .
संस्था के प्राचार्य, डॉ. रामहरि मीणा द्वारा संस्था की वार्षिक रिपोर्ट में संस्था के छात्रों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, सामाजिक जागरुकता के लिए किये गये कार्य एवं अन्य उपलब्धियों पर जानकारी प्रस्तुत की गई एवं समस्त छात्रो को बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की . इस अवसर पर संस्था के समस्त संकाय, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Shares: