इंदौरम में सर्व रविदास समाज एकता मिशन द्वारा 1 फरवरी 2026 को गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। यह चल समारोह शहर के विभिन्न क्षेत्रों श्रद्धापुरी कालोनी, 60 फिट रोड, फूटी कोठी चौराहा, रणजीत हनुमान मंदिर से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगा।

दशहरा मैदान पर होंगे कई आयोजन
दशहरा मैदान पर गुरु रविदास जी की समारोह पुूर्वक जयंती मनाई जाएगी जिसमें विभिन्न आयोजन होंगे। गुरु रविदास अनुयायी समिति के अध्यक्ष अम्बाराम चकोटिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गुरु रविदास अनुयायी समिति 14 वर्षों से विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजन कर रही है। जिसके अंतर्गत समाजहित में अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
गुरु रविदास जी की महाआरती
उन्होंने बताया कि सर्व रविदास समाज एकता मिशन के अंतर्गत 1 फरवरी 2026 को गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के मौके पर सुबह 9 बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा, जिसका दशहरा मैदान पर समापन होगा। दशहरा मैदान पर ही गुरु रविदास जी का जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में गुरु रविदास जी की महाआरती होगी।
समाज गौरव सम्मान किया जाएगा प्रदान
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों को यशकीर्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समाज गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर समाज की पत्रिका का विमोचन भी किया गया, जिसमें समिति के संरक्षक संतोष खोवारे, अध्यक्ष अम्बाराम चकोटिया, वरिष्ठ भाजपा नेता सूरज कैरो, चुन्नीलाल परमार, कैलाश मांडरे, कैलाश अहिरवार आदि मौजूद थे।


