Devasthan (temple)

दास हनुमान बगीची पर राम रामायण मंडल का वार्षिकोत्सव 13 को, मकर संक्रांति रात होगी भजन संध्या

इंदौर(विनोद गोयल)  पश्चिम क्षेत्र स्थित दास हनुमान बगीची पर चल रहे जय सियाराम बाबा मूर्ति अवतरण महोत्सव में मंगलवार 13 जनवरी को सुबह 8 बजे से राम रामायण मंडल का वार्षिकोत्सव प्रारंभ होगा।

जय सियाराम बाबा स्मृति ट्रस्ट के कैलाश कुसुमाकर, वीरेन्द्र गुप्ता, अशोक पटेल एवं मंदिर के पुजारी पं. देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि सुबह 8 बजे रामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ होगा और रात 8 बजे से शहर के करीब 10 रामायण मंडलों एवं भजन मंडलों द्वारा पूरी रात भजनों की प्रस्तुतियां समर्पित की जाएंगी।

108 सुंदरकाण्ड पाठ द्वारा हवन

बुधवार 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 108 सुंदरकाण्ड पाठ द्वारा हवन प्रारंभ होगा जिसकी पूर्णाहुति के बाद महाआरती एवं चालित प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। बाबा की मूर्ति का पाटोत्सव 14 जनवरी से 20 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *