Eternal Hinduism

ठंड पर भारी बाबा रणजीत की भक्ति,7 घंटे में प्रभातफेरी वापस पहुंची मंदिर-भक्तों ने नंगे पांव किया नगरभ्रमण

भक्ति की शक्ति का अद्भुत संगम इंदौर शहर में देखने को मिला। प्रतिवर्ष रणजीत अष्टमी  के मौके पर निकलने वाली बाबा रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में अलसुबह से ही भक्तो का तांता लग गया। आज इंदौर शहरका तापमान लगभग 4.5 डिग्री सेल्सियस था और कड़ाके की ठंड में बाबा रणजीत की विशाल प्रभातफेरी निकाली गई । जिसमें लाखों की संख्या में भक्तों ने स्वर्ण रथ पर विराजित बाबा के दर्शन किए।

भक्ति का शक्ति का नजारा रहा अद्भुत
इंदौर में जहां शहर ठंड के रिकॉर्ड तोड़ रही है। यहीं बाबा रणजीत हनुमान के भक्तो ने भी दिखा दिया कि भक्ति की शक्ति के आगे यह ठंड कुछ भी नहीं है। बाबा की अद्भुत झलक पाने के लिए भक्तों के उत्साह ने भक्ति की शक्ति से ठंड को मात दे दी। शहर में आज सुबह 4 बजे लगभग 4.5 डिग्री सेल्सियस की ठंड गिर रही थी। जिसमें करीब 4 से 4.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर भ्रमण करना था। जिसमें भक्तो की संख्या इतनी उमड़ी की प्रभातफेरी ने इस दूरी को भी लगभग 7 घंटों में पुरा किया। यह प्रभातफेरी द्रविड़ नगर, महू नाका, अन्नपूर्णा मंदिर, दशहरा मैदान और नरेंद्र तिवारी मार्ग होते हुए प्रभातफेरी फिर मंदिर पहुंची

32वें क्रम पर था स्वर्ण रथ
बाबा रणजीत की प्रभातफेरी में सुबह 32वें क्रम पर बाबा रणजीत का स्वर्ण रथ था। रथ के आगे भजन मंडल, नृतक दल, नासिक ढोल पर कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। प्रभातफेरी को लेकर ट्रैफिक और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नजर आए यहीं ड्रोन से पुरी प्रभातफेरी की निगरानी की जा रही थी।

झांकियों ने किया मंत्रमुग्ध
रामायण पर आधारित दो झांकियों को भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसे भक्तों ने खूब सराहा। इसके अलावा 20 से ज्यादा भजन मंडलियां भी प्रभातफेरी में चलीं। प्रभातफेरी में शामिल भक्त नंगे पैर चले। कुछ भक्त झाड़ू भी लगा रहे थे।

ऐसी रही ट्रैफिक व्यवस्थाए
शहर में प्रभात फेरी के दौरान शहर में यातायात प्रभावित हुआ आज व्यवस्था में बदलाव किया गया था। शुक्रवार सुबह तीन बजे से फूटीकोठी, उषा नगर और अन्नपूर्णा मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहे। इसके अलावा फूटी कोठी चौराहा से रणजीत हनुमान रोड होकर महुनाका चौराहा तक आवागमन बंद रहा। जिससे दुसरे मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया।

पांच सौ पुलिस जवान रहे तैनात
रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में पांच सौ से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहे। इसके अलावा मार्ग के बड़े भवनों से भी पुलिस जवान निगरानी किए। ड्रोन के जरिए भी पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रखी। रथ के आसपास भी पुलिस सुरक्षा का घेरा बना रहा। चार किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग से जुड़ी गलियों में भी पुलिस जवान तैनात रहे और गलियों में बैरिकेड लगाए गए थे।

 

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *