इंदौर। ब्राम्हण सेवा संगठन की पहल पर संगठन के सर्व समाज सेवा प्रकल्प, निरामय सेवा संजीवन द्वारा 27वीं बार एमवाय अस्पताल में भर्ती, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की सहायता के उद्देश्य से सहायता सीनियर सिटीजन ग्रुप को करीब 15 हजार रुपए मूल्य की दवाइयां भेंट की।
संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र शर्मा एवं मीडिया प्रभारी पं. नीलाभ सुगंधी ने बताया कि संगठन के प्रकल्प कर्मेशु मातृशक्ति बंधन राऊ की महामंत्री श्रीमती अनिता हरीश पाठक के सौजन्य से यह सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर संस्था सहायता के अशोक चोरड़िया ने श्रीमती पाठक का स्वागत करते हुए ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा संचालित निशुल्क शव वाहन, चिकित्सा उपकरण केंद्र, डायलिसिस सहायता, सामूहिक विवाह एवं अन्य प्रकल्पों की खुलेमन से सराहना की। संगठन के महामंत्री पं. अशोक शर्मा ने बताया कि इसी माह पुनः संस्था सहायता को और दवाइयां भेंट की जाएंगी।


