NEWS

पेट्रोल पंप पर आम उपभोक्ताओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं,उपभोक्ता सेवा सुविधा अभियान शुरू

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला आपूर्ति नियंत्रण द्वारा सभी आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप संचालक द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जाये। पेट्रोल पम्प पर इन सुविधाओं का विशेष निरीक्षण किया जाये। पम्प पर क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं, उसके संकेतक पेट्रोल पंप पर लगवाए जा रहे हैं। सभी पेट्रोल पंप पर जरूरी सुविधाओं के साथ पीने का स्वच्छ पानी हो, मशीन से जो पानी आ रहा है वह साफ स्वच्छ हो, मशीन की नियमित साफ सफाई होती हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। महिला पुरुष शौचालय पृथक-पृथक हो व खुले और साफ सुथरे हो। आम उपभोक्ताओं के उपयोग के लिए सदैव खुले रहें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिकायत-सुझाव पेटी लगाना आवश्यक
कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक पेट्रोल पम्प पर उपरोक्त के अलावा शिकायत-सुझाव पेटी लगी हो, इसका नियमित प्रतिमाह अवलोकन ऑयल कंपनी के अधिकारी और खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। शिकायत सुझाव पेटी में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण पर भी निगरानी रखी जायेगी। इसके अलावा हवा भरने के लिए मशीन लगी होना चाहिये। हवा भरने के लिए पृथक से कर्मचारी होना चाहिये। फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा होना चाहिये, जिसमें दवाइयां वैध अवधि की हो। नगर निगम क्षेत्र में पीयूसी लगा हो और वह चालू स्थिति में हो। प्रतिदिन वाहनों की पीयूसी करने के लिए पृथक से कर्मचारी हो। पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा कितनी मिलाई जा रही है इसका डिस्प्ले भी पेट्रोल पंप पर प्रदर्शित होना चाहिये। जिस भी पेट्रोल पंप पर निरीक्षण में आधारभूत सुविधाएं अव्यवस्थित पाई जाती है या टॉयलेट आदि बंद पाए जाते हैं, गंदे पाए जाते हैं तो नियमानुसार उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *