इंदौर(विनोद गोयल)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वातावरण में ओम नमःशिवाय गुंज रहा था वैदिक मंत्रों से इंदौर प्रेस क्लब परिसर गुंजायमान था। यहां स्थित बिल्वपत्रेश्वर शिव मंदिर में प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम भोलेनाथ पर शीतल जल से धारा डालते हुए स्वयं शिवभक्ति में डूबे हुए थे। यहां मौजूद कई कमलकारो ने एकसाथ मिल कर शिव को पुकारा और भोलेनाथ से विश्वशांति की कामना की।

शिव परिवार का विशेष श्रंगार
महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर भगवान भोलेनाथ के साथ शिव परिवार का विशेष श्रंगार किया । पं. धीरंद्र राजौरिया ने विधि विधान से पूजन करवाया और महाआरती आयोजन हुआ। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महासचिव प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, मनीष मक्खर, प्रमोद दीक्षित, श्याम कामले, विजय भट्ट, सीमा रुपेश व्यास, शैलेश पाठक, अर्पण जैन, राजेंद्र कोपरगांवकर, नाना नागर, शिक्षाविद गिरधर नागर, धर्मेश यशलाहा, विमल गर्ग, विनोद गोयल, राहुल वावीकर, प्रवीण सावंत, सिराज अहमद, सतीश गौड़, मुस्ताक भाई, राजकुमार वर्मा, बंटी गुंजाल, आशीष शर्मा, गोपाल वर्मा, नितिन सोलंकी, भरत बामने, अनिल पुरोहित, योगेश निम, आशीष तिवारी, बालकृष्ण मुले, सौरभ पवार, लोकेंद्र चौहान, प्रो. अखिलेश राव, माला सिंह ठाकुर, केशव गुप्ता, पारस जैन, भवानी आर्य, मुकेश मोलवा, सहित मीडिया के कई साथी शामिल हुए। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांदे विशेष रूप से आरती में शामिल हुए। इस मौके पर दीपक कर्दम एवं अरविंद तिवारी ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात प्रसादी वितरण किया गया।
शिव की भक्ति में डूबा ‘दीपक’ महाशिवरात्रि पर्व पर कलमकारों ने जगाई शिवभक्ति की अलख
Shares:


