इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में महापौर सभाकक्ष में मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त क्षितिज सिंघल, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, अभिषेक शर्मा, राजेश उदावत, राकेश जैन, प्रिया डांगी, मनीष शर्मा, समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख व अन्य उपस्थित थे।
भविष्य की जलापूर्ति पर जलप्रबंधन
महापौर भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी व मान. मुख्यमंत्री जी के प्रयास से इंदौर के भविष्य की दृष्टि से नर्मदा के चौथे चरण की योजना के माध्यम से इंदौर के भविष्य की 60 लाख की जनसंख्या को पर्याप्त पेयजल प्राप्त हो इसके लिये इंदौर शहर में पेयजल टंकियों के निर्माण के साथ ही पुरानी टंकियों के सुधार के साथ पानी की क्षमता को बढाया जाना और शहर में जलप्रदाय लाईन को बढाते हुए, कार्य को गति के साथ पुरा किया जावेगा।
40 नवीन पेयजल टंकी का निर्माण
मेयर इन कौंसिल की बैठक में शहर में पर्याप्त व सुचारू जलप्रदाय करने के उददेश्य से अमृत प्रोजेक्ट के तहत 40 नवीन पेयजल टंकी का निर्माण के साथ ही 75 से अधिक पुरानी टंकियों कि जल वितरण लाईन को बदलने के कार्य संबंधित कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई।
जिसके तहत पैकेज 4 के अंतर्गत 497 करोड की लागत से शहर में पुराने जल वितरण नेटवर्क को घरेलू सेवा कनेक्शन और निगरानी प्रणाली से प्रतिस्थापित करना और निरंतर (24 बाय 7) जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, पैकेज 2 के अंतर्गत राशि रूपये 448 करोड की लागत से इंदौर शहर के लिए अमृत 2.0 के तहत संपूर्ण कार्य के 10 वर्षों के संचालन और रखरखाव सहित, 2235 मिमी व्यास और 38850 मीटर लंबाई की स्वच्छ जल के लिये स्वीकृति प्रदान की गई।
साथ ही पैकेज 3 के अंतर्गत राशि रूपये 410 करोड की लागत से इंदौर शहर के लिए 20 नए ओवरहेड टैंक (ओएचटी) और 29 मौजूदा ओवरहेड टैंकों के वितरण नेटवर्क करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
175 करोड़ की निविदाएं बुलवाई
इसके साथ ही मेयर इन कौसिल की बैठक में नगरीय सीमा के मुख्य मार्गो, फिडर रोड, लिंक रोड, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई हेतु संभावित 175 करोड की लागत से 30 रोड स्वीपिंग मशीन के किराया दरों के लिए निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही शहर में स्थित शासकीय उद्यानों, ग्रीन बेल्ट, डिवाईडर, चौराहें व रोटियों को विकास एवं रखरखाव हेतु रजिस्टर्ड संस्थाओं आदि को गोद देने की स्वीकृति दी गई।


