Eternal Hinduism

नाथ मंदिर पर गजानन महाराज के भक्तों ने आयोजित किया संकल्प पूर्ति यज्ञ,भक्तों ने किए डेढ़ करोड़ जाप

इंदौर(विनोद गोयल)  संत गजानन महाराज पारायण सेवा समिति लोकमान्य नगर द्वारा साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर पर चातुर्मास के दौरान गजानन सिद्ध मन्त्र “गण गण गणात बोते” के जाप की सफलता और देशभर के भक्तों द्वरा 400 करोड़ जप की आहुति प्रदान करने और उसमें इंदौर के भक्तों द्वारा डेढ़ करोड़ बार सिद्ध जाप करने के उपलक्ष्य में संकल्प पूर्ति यज्ञ का अनुष्ठान पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

देशभर के भक्तों ने किए  450 करोड़ जाप
अनुष्ठान में इंदौर सहित उज्जैन, बडवानी, मंदसौर, देवास आदि जिलों से आए भक्तों ने आचार्य तुषार जोशी के निर्देशन में अभिषेक के पश्चात अग्नि प्रज्वलित कर 11 कुण्डीय यज्ञ में आहुतियाँ समर्पित की। सेवा समिति की प्रदेश विभाग प्रमुख सौ. हर्षिता राहुल भराड़े ने बताया कि इस जाप में देशभर के भक्तों ने 450 करोड़ जाप करने का कीर्तिमान बनाया। डेढ़ करोड़ जाप इंदौर के भक्तों ने भी सिद्ध किए। चातुर्मास समाप्ति के पश्चात इस संकल्प की पूर्ति हेतु यह अनुष्ठान नाथ मंदिर संस्थान पर आयोजित किया गया।

सुबह सूरज की पहली किरण के साथ चार प्रमुख यजमानों ने वैदिक मंत्रों के बीच शुभारंभ किया। करीब 800 भक्तों ने इस अनुष्ठान में भाग लिया जिनका समिति की ओर से सम्मान भी किया गया। महाप्रसाद में गजानन महाराज के प्रिय झुनका भाकर जैसे व्यंजन परोसे गए। नाथ मंदिर के आनंद भट्ट ने बताया कि गजानन महाराज और माधवनाथ महाराज, दोनों समकालीन रहे हैं। इसलिए माधवनाथ महाराज के भक्त भी इस आयोजन में शामिल हुए।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *