social organization

अग्रसैन सोशल ग्रुप के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, अध्यक्ष बने कमलेश मित्तल

अग्रसैन सोशल ग्रुप के वर्ष 2026 के संचालक मंडल के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। इंदौर।अग्रसैन सोशल ग्रुप के वर्ष 2026 के संचालक मंडल का चुनाव ग्रुप मार्गदर्शक वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल के मार्गदर्शन में निर्विरोध सम्पन्न हुए।

ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग, प्रमुख संचालक शिव जिन्दल ने बताया की वर्ष 2026 के लिये अध्यक्ष कमलेश मित्तल, उपाध्यक्ष शरद गोयल, महामंत्री राजकुमार बंसल , संयोजक राजू बंसल, कोषाध्यक्ष सतीश गोयल मनोनीत किये गये। संचालक मण्डल में डॉक्टर गोविन्द सिंघल, विनोद गोयल, गोपाल गर्ग , सतीश गोयल हरसूद ,मनीष मित्तल,हरीश अग्रवाल, राजेंद्र गोयल,रमेश एरन ,मनीष अग्रवाल मनोनीत किये गये।  दुर्गेश अग्रवाल, पवन बंसल मनीष खजांची को परामर्श दाता मनोनीत किया गया ।

चुनाव पश्चात सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। मीटिंग में वर्ष 2026 में शपथ विधि, फाग महोत्सव, बालिकाओं को साइकिल वितरण ,प्रतिभा सम्मान , खुली चित्रकला स्पर्धा , धार्मिक यात्रा,सावन मास में संतो का भोजन,101 कन्याओं का पाद पुजन सितंबर में 40 वे परिचय सम्मेलन का निर्णय लिया गया। मई माह में साध्वी कृष्णानंद के श्रीमुख से 3 दिवसीय नानीबाई का मायरा,अग्रसेन जयंती, दीपावली पर अन्नकूट के आयोजन किये जायेंगे।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *