Education

श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में फेयरवेल कार्यक्रम “मधुर स्मृति–2026” का आयोजन सम्पन्न 

इंदौर(विनोद गोयल)।   श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर में बी.कॉम, बी.कॉम ऑनर्स, बी.ए. एवं एम.कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल कार्यक्रम “मधुर स्मृति–2026” का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री वैष्णव ट्रस्ट के अध्यक्ष पुरुषोत्तमदास पसारी, अरविंद गुप्ता, सचिव महेश चिमनानी एवं पुलिस अधीक्षक मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

जीवन में सफलता निरंतर परिश्रम से मिलती
अरविंद गुप्ता  ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में सफलता केवल डिग्री प्राप्त करने से नहीं, बल्कि अनुशासन, निरंतर परिश्रम और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने से मिलती है। उन्होंने कॉलेज में हुए प्लेसमेंट से संबंधित जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि श्री वैष्णव संस्था सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है”।

फेयरवेल केवल विदाई नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत
सचिव महेश चिमनानी ने अपने संबोधन में कहा कि ” फेयरवेल केवल विदाई नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत का उत्सव है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, ईमानदारी एवं सतत सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि श्री वैष्णव से प्राप्त संस्कार उन्हें जीवन में ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे”।

मधुर स्मृति – पलों की तिजोरी
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को उल्लास और भावनाओं से भर दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इसी अवसर पर “ *मधुर स्मृति – पलों की तिजोरी” पुस्तक का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अनिल शर्मा द्वारा किया गया तथा अंत में प्रो. विभोर ऐरन द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य प्रबंधन वर्ग एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. विभोर ऐरन, डॉ. राकेश उपाध्याय एवं डॉ. वंदना मिश्र रहे।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *