social organization

माहेश्वरी कुटुम्ब के फाग महोत्सव में तोप से फूलों की वर्षा, वृन्दावन के कलाकारों ने बांधा समा

इंदौर(विनोद गोयल)। संस्था माहेश्वरी कुटुम्ब की मेजबानी में स्कीम 71 स्थित अक्षत गार्डन पर वृन्दावन की अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त बृज राधा रमण टोली के 24 महिला-पुरुष कलाकारों ने अपने गीत, संगीत, नृत्य और हास्य सहित इन्द्रधनुषी प्रस्तुतियों से हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध बनाए रखा।

मिसाइलों से पुष्पवर्षा
महिला-पुरुषों ने भी अलग-अलग समूहों में भजनों पर कलाकारों के साथ नृत्य किए। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख शारदा प्रकाश अजमेरा और उनकी टीम ने गार्डन पर आधा दर्जन मिसाइलों से 100 फीट दूरी तक मार करने वाली सुगन्धित फूलों की वर्षा और उसके पूर्व गुलाबी साफे बांधकर मेहमानों का आत्मीय स्वागत किया। उत्सव में विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, पार्षद जीतू राठोड, समाजसेवी हरीश विजयवर्गीय, माहेश्वरी समाज के प्रमुख बंधु भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। माहेश्वरी कुटुम्ब की ओर से इस मौके पर आशीष बाहेती, पुष्प माहेश्वरी, मनोज छापरवाल, श्याम भांगडिया, सत्यनारायण मंत्री, अशोक इनानी एवं रुपेश भूतड़ा ने अतिथियों की अगवानी की।

फाग गीतों का आनंद
मेहमानों को स्मृति चिन्ह घनश्याम काकाणी, रजत बेडिया, मोहन सोमानी, गोपाल राठी, कैलाश जाजू आदि ने भेंट किए। महोत्सव को पानी एवं रंगों से पूरी तरह मुक्त रखा गया था। करीब 4 घंटे चले इस महोत्सव में हजारों दर्शकों ने नाचते-गाते-झूमते हुए फाग गीतों का आनंद लिया। अंत में शारदा प्रकाश अजमेरा ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *