इंदौर। अग्रवाल समाज हाइवे क्षेत्र पालदा की 30 से अधिक कॉलोनियों के 500 से अधिक अग्रवाल-वैश्य परिवारों के लिए रविवार 15 मार्च को हाईवे क्षेत्र स्थित वरुण विक्ट्री परिसर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पश्चात सभी अग्रवाल वैश्य बंधु गणगौर पर्व भी मनाएंगे।
नेत्ररोग से जुड़े मामलों में निशुल्क परामर्श देंगे
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अरविन्द बागड़ी एवं समाजसेवी विजय मन्नालाल गोयल ने बताया कि सुबह 11 बजे से हाईवे क्षेत्र के समाज बंधुओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन निहार नेत्रालय के सहयोग से रखा गया है। शिविर में नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. महेश गर्ग, डॉ. दीपाली फौजदार, डॉ. सिराली गोखरू, डॉ. रिशिका मूथा एवं डॉ. नितांषा यादव एवं उनकी टीम के सदस्य आँखों की जाँच, निशुल्क चश्मा वितरण, चश्मे के नंबर की जाँच, मोतियाबिंद की जाँच सहित नेत्ररोग से जुड़े मामलों में निशुल्क परामर्श देंगे। शिविर के लिए मनीष अग्रवाल मन्नू, सतीश गोयल हरसूद, विक्की मित्तल, आशीष अग्रवाल, सुनील गुप्ता, पवन गोयल, शशि एरन, निधि बागड़ी एवं शीतल तोडीवाला प्रभारी मनोनीत किए गए हैं। राजेश इंजीनियर, अभिषेक मित्तल एवं विनोद अग्रवाल भी शिविर की व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन करेंगे।


