social organization

गीता भवन में दिव्य संतान प्रकल्प की ओपीडी का शुभारंभ

इंदौर। गीता भवन स्थित प्रसिद्ध पारमार्थिक चिकित्सालय में दिव्य संतान प्रकल्प की ओपीडी का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस महत्वपूर्ण सेवा पहल का उद्घाटन हिन्दू आध्यात्मिक सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक गुणवन्त सिंह कोठारी के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। रविवार 1 फरवरी को डेली  कॉलेज में वैज्ञानिक सत्र आयोजित किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों के सहभागिता रहेगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ भैया जी जोशी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रहेंगे।

दिव्य संतान प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक डॉ योगेंद्र महंत ने बताया कि शुक्रवार को कार्यक्रम में शहर के अनेक प्रतिष्ठित गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से उद्योगपति  दिनेश जी मित्तल, गीता भवन ट्रस्ट के ट्रस्टी रामजी एरन, कन्धारी झूलेवाले, राधेश्याम जी शर्मा गुरु जी, डॉ. अनिल गर्ग तथा महेश जी शास्त्री शामिल रहे।

गर्भ संस्कार के शास्त्रीय ज्ञान
इस प्रकल्प के अंतर्गत संतान की योजना बना रहे दंपतियों को श्रेष्ठ, स्वस्थ एवं संस्कारित संतान के जन्म हेतु समग्र परामर्श प्रदान किया जाएगा। गर्भ संस्कार के शास्त्रीय ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय के माध्यम से भावी माता-पिता को शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से तैयार करने का मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि दिव्य गुणों से युक्त संतुलित व्यक्तित्व वाली संतानों का जन्म हो सके।

उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की अनेक समस्याओं का स्थायी समाधान आदर्श नागरिकों के निर्माण में निहित है। स्वामी विवेकानंद, छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप जैसे महान व्यक्तित्वों ने अपने जीवन से समाज को दिशा दी। ऐसे ही तेजस्वी, संस्कारित और कर्तव्यनिष्ठ बालकों के जन्म के लिए माता-पिता की पूर्व तैयारी अत्यंत आवश्यक है, और यही मार्गदर्शन इस ओपीडी के माध्यम से दिया जाएगा। दिव्य संतान प्रकल्प की यह पहल न केवल पारिवारिक जीवन को समृद्ध बनाएगी, बल्कि भविष्य में राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखने का भी कार्य करेगी।

डेली कॉलेज में दिव्य संतान प्रकल्प का शंखनाद
डेली कॉलेज में वैज्ञानिक सत्र, भैया जी जोशी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रहेंगे मुख्य अतिथि दिव्य संतान प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व राज्य मंत्री दर्जा मध्य प्रदेश सरकार पंडित योगेंद्र महंत ने बताया कि रविवार 1 फरवरी को दिव्य संतान प्रकल्प के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जनजागरुकता का शंखनाद होने जा रहा है।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ भैया जी जोशी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ शहर एवं प्रदेश के गणमान्य जन्म बड़ी संख्या में डेली कॉलेज में मौजूद रहेंगे, यहां पर विषय विशेषज्ञ गर्भधारण के के पहले एवं इसके बाद में दंपति को आहार विहार आचरण आदि की विस्तृत जानकारी दी जाएगी  इस अवसर पर एक पुस्तक का विमोचन भी अतिथियों के द्वारा किया जाना है। इस अवसर पर दिव्य संतान प्रकल्प को प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी शुरू किया जाएगा।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *