police administration

इंदौर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, बिना हेलमेट 1500 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना

इंदौर(विनोद गोयल)।  इंदौर शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  आर.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम व नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जा रही हैं।

सड़क दुर्घटना से बचाव का है लक्ष्य
सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोटों से होने वाली मौतों को रोकने तथा नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर जागरूकता एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा शहर के चौराहो पलासिया, विजयनगर, महूनाका, चाणक्यपुरी, राजीव गांधी सर्कल आदि अन्य चौराहो पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एक तरफ कार्रवाई भी की जा रही तो दूसरी तरफ उन्हें अनाउंस कर यह भी बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आपके हित में है ताकि आप हेलमेट के महत्व को समझे, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क हादसों में होने वाले दुष्परिणामों से खुद को और दूसरों को बचाएं।

हेलमेट नहीं लगाने पर कार्रवाई
विशेष अभियान के दौरान कुल 1500 वाहन चालकों के विरुद्ध हेलमेट नही लगाने पर कार्रवाई की गई। इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा हेतु हेलमेट का सदैव उपयोग करें, यातायात नियमो का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करें क्योंकि सड़क पर सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *