Urban administration

सिंचाई के लिए मंडलेश्वर के किसानों ने लगाई ट्रिक, इंदौर में हुआ नर्मदा जलप्रदाय प्रभावित, निरीक्षण में खुली पोल

इंदौर। नर्मदा जल की आपूर्ति इंदौर में बार-बार बाधित होने का कारण जहां निगम के अधिकार बार-बार बिजली लाइनों की ट्रिपिंग बता रहे थे। इस समस्या के निराकरण के लिए जब निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने निर्देश दिए तो निगम की मंडलेश्वर टीम ने क्षेत्रीय एसडीएम, तहसीलदार एसडीओपी, पुलिस, बिजली विभाग टीम, फारेस्ट विभाग तथा पंचायत विभाग के साथ ग्राम पंचायत भकलाय के ग्रामीण क्षेत्रों की विजिट की।
आया चौकाने वाला कारण सामने
नगर निगम इंदौर के कार्यकारी नियंत्रण में नर्मदा जल प्रदाय परियोजना मण्डलेश्वर के विद्युत ट्रांसमिशन 33,11 & 6.6 के.वी. लाइनों से ग्राम पंचायत भकलाय के अंतर्गत पंप हाउस क्र. PH-3 से PH-5 के बीच की ट्रांसमिशन लाइनों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छल्ले, चेन एवं रूफ के माध्यम से ट्रांसमिशन लाइनों को फॉल्ट कर ट्रिपिंग किया जा रहा था।

सिंचाई के लिए-बिजली लाइन ट्रैपिंग
ग्रामीण क्षेत्र में नर्मदा जल प्रदाय परियोजना की सप्लाई अचानक बंद होने से संपवेल से ओवर फ्लो होता है जिसका पानी स्थानीय नालों में बहता है तथा इस पानी को स्थानीय किसानों द्वारा मोटर पंपों के माध्यम से सिंचाई की जाती है । इस प्रकार की बार-बार ट्रिपिंग होने से ट्रांसमिशन लाईन एवं पंपों को तो भारी नुकसान हो ही रहा है। साथ ही नर्मदा जल प्रदाय व्यवस्था की सप्लाई बाधित होने से इंदौर शहर को पेयजल के संकट का सामना करना पड़ता है।

विद्युत विभाग से कार्रवाई करने की मांग
निगम मंडलेश्वर टीम द्वारा इस संबंध फोटोग्राफ के साथ नालों में स्थापित मोटरों के अवैध विद्युत कनेक्शन हटाने की कार्रवाई करने हेतु बिजली विभाग को अवगत कराया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत भकलाय के ग्रामीणों को समझाईश दी गई और भविष्य में इस प्रकार की फाल्ट नहीं करें एवं ग्राम पंचायत भकलाय में सिंचाई व्यवस्था हेतु राजस्व विभाग द्वारा उचित व्यवस्था की जावे ।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *