Uncategorized

मधुमेह एवं मोटापे से मुक्ति के लिए नीनादेवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में अगला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज से आंचल नगर में

मधुमेह एवं मोटापे से मुक्ति के लिए नीनादेवी अग्रवाल की पुण्य
स्मृति में अगला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज से आंचल नगर में

इंदौर। मधुमेह एवं मोटापे जैसे रोगों से मुक्ति एवं राहत दिलाने के उद्देश्य से अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमती नीना देवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में चलाए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण अभियान के अंतर्गत चौथा शिविर 28-29 मार्च को स्कीम 140, अग्रवाल पब्लिक स्कूल के सामने, आंचल नगर स्थित केन्द्रीय समिति के हाईटेक कार्यालय पर सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। शिविर की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के रहवासियों की बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया।
अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में शिविर की तैयारियों को लेकर शहर के पूर्वी क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख रहवासियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए चलाए जा रहे इस अभियान का लाभ लेने के लिए समाज के ज्यादा से ज्यादा बंधुओं को प्रेरित कर शिविर में लाया जाए, ताकि समय रहते उन्हें समुचित चिकित्सा एवं परामर्श का निशुल्क लाभ मिल सके। अब तक अन्नपूर्णा मंदिर, अग्रसेन भवन एवं आनंद नगर में सम्पन्न हो चुके तीनों शिविरों में करीब 3500 समाज बंधुओं ने 32 तरह की निशुल्क जांचों का लाभ उठाया है फलस्वरूप उन्हें समय रहते अपनी बीमारी की अवस्था के बारे में समुचित मार्गदर्शन मिल सकेगा।
आंचल नगर में शुक्रवार को सम्पन्न हुई बैठक में शिविर संयोजक किशोर गोयल, अरविन्द वेल्यूअर, मनोज गोयल, हितेश अग्रवाल, अमित ब्रजमोहन अग्रवाल एवं अरविन्द बागड़ी सहित क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने समाज बंधुओं से आग्रह किया कि वे समाज को मधुमेह एवं मोटापे से मुक्त बनाने के पवित्र संकल्प के साथ चलाए जा रहे इस अभियान का ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर स्थल पहुंचकर लाभ उठाएं। उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने संकल्प किया कि वे 28-29 मार्च को लगने वाले शिविर में परिवार के सदस्यों सहित स्वयं भी पहुंचेंगे और अपने स्नेहीजनों तथा समाज बंधुओं को भी प्रेरित करेंगे। बैठक में दीप्ति अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, श्याम अग्रवाल कोल, सुशील बैरीवाल, शिवप्रकाश मोदी, डॉ. तरु गुप्ता, डॉ. आलोक बंसल, प्रहलाद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल जय गणेश, गिरीश तोडीवाला, सुरेश अग्रवाल, त्रिलोकचंद्र गोयल, अर्पित बंसल, मोहित अग्रवाल एवं भावना गोयल, रेखा तोडीवाला सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया। शिविर में हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन की डॉ. विनिता कोठारी की टीम के 20 चिकित्सक एवं उनके पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य मधुमेह, मोटापा, किडनी, लीवर, थायराइड, रक्तचाप एवं हृदय से सम्बन्धित 32 प्रकार की निशुल्क जांचे करेंगे।

Shares: