NEWSDevasthan (temple)

भोजशाला में सुबह- शाम हुई पूजा, दोपहर में अता की नमाज, हिंदू- मुस्लिम एकता की पेश की मिसाल

बंसत पंचमी पर्व पर धार के भोजशाला संरक्षित परिसर में आज सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर मां वाग्देवी के दर्शन किए। तो यही दोपहर में मुस्लिम समाज ने शुक्रवार की नमाज अता की। यहां पर पूजा और नमाज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में प्रशासन को यह पहले ही बता दिया था कि उन्हें दोनों धर्म का सम्मान कराना है। कोई भी धर्मावलंबी आहत ना हो ऐसे प्रयास करना है।

प्रशासन रहा मुस्तैद
भोजशाला परिसर में हवन पूजन भी लगातार जारी रहा। जिला प्रशासन द्वारा भोजशाला संरक्षित परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए। जिला प्रशासन द्वारा भोजशाला परिसर के पास ही पुलिस कंट्रोल रूम, अस्थाई चिकित्सालय सीसीटीवी मॉनिटरिंग और मीडिया सेंटर जैसी व्यवस्थाएं की गई थीं। संभागायुक्त इंदौर संभाग डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने इस दौरान अन्य अधिकारियों के साथ भोजशाला परिसर का लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दोनों समाज ने दिखाई समझदारी
सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में मुस्लिम समाज की नमाज भी नियत किए गए स्थान पर 1 बजे से 3 बजे के बीच निर्विघ्न संपन्न हुई। कलेक्टर  प्रियंक मिश्रा ने सभी नागरिकों के धैर्य को सराहा और धन्यवाद देते हुए व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए नागरिकों का आभार प्रकट किया है।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *