इंदौर। इंदौर में रंगों का सबसे बड़ा और पारंपरिक उत्सव रंगपंचमी गेर 8 मार्च 2026 को धूमधाम से मनाया जाएगा। गेर के दौरान राजवाड़ा और आसपास के बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने विशेष यातायात डायवर्शन प्लान जारी किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 8 मार्च सुबह 6 बजे से गेर समाप्ति तक गेर मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश और पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। केवल गेर में शामिल वाहन ही इस मार्ग पर चल सकेंगे।
इन मार्गों पर पूरी तरह प्रतिबंध
गेर मार्ग और आसपास के कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, जिनमें प्रमुख हैं। इन इलाकों में वाहनों की एंट्री और पार्किंग दोनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
हैमिल्टन रोड, फ्रूट मार्केट से राजवाड़ा की ओर
संजय सेतु से मृगनयनी और नंदलालपुरा
इमली बाजार से राजवाड़ा
बड़वाली चौकी से गोराकुंड
यशवंत रोड चौराहा, आड़ा बाजार, मच्छी बाजार
रामलक्ष्मण बाजार से पीपली बाजार
नृसिंह बाजार, शीतला माता बाजार, नयापीठा
मालगंज चौराहा से लोहार पट्टी
जवाहर मार्ग, निहालपुरा, सराफा क्षेत्र
बस और लोडिंग वाहनों पर भी रोक
रंगपंचमी गेर के दौरान जवाहर मार्ग और राजवाड़ा क्षेत्र में सिटी बस और लोडिंग वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। बसों और अन्य वाहनों को मृगनयनी, सुभाष मार्ग, गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका, पलसीकर, टावर चौराहा और भंवरकुआं से होकर डायवर्ट किया जाएगा। भीड़ अधिक होने पर प्रतिबंध रीगल, पटेल प्रतिमा, कलेक्ट्रेट और वायरलेस चौराहा तक बढ़ाया जा सकता है।
चार पहिया वाहनों के लिए खास प्रतिबंध
इन मार्गों पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
संजय सेतु से राजमोहल्ला
नगर निगम से बड़ा गणपति
हरसिद्धि से यशवंत रोड
नयापीठा से नरसिंह बाजार
प्रमुख डायवर्शन रूट
यातायात सुचारू रखने के लिए कई वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
मृगनयनी से कलेक्ट्रेट जाने वाले वाहन
संजय सेतु रिवर साइड – चंद्रभागा – पंढरीनाथ – जेएमवी होकर जा सकेंगे।
हरसिद्धि से यशवंत रोड की ओर जाने वाले वाहन
कड़ाव घाट – दरगाह चौराहा – बियाबानी – गंगवाल बस स्टैंड से निकलेंगे।
बड़ा गणपति से आगे जाने वाले वाहन
वायरलेस तिराहा – किला मैदान – महेश गार्ड – मरीमाता – डीआरपी होकर जा सकेंगे।
इमली बाजार या रामबाग से आने वाले वाहन सुभाष मार्ग से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
गेर में शामिल होने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था
गेर में शामिल होने वाले लोगों के लिए शहर में कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। संजय सेतु रिवर साइड पार्किंग, पुराना प्रेमसुख टॉकीज मल्टीलेवल पार्किंग, कड़ाव घाट पार्किंग (मच्छी बाजार), जिंसी हाट मैदान, मल्हार आश्रम रामबाग, हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र, खालसा स्टेडियम, मालगंज सब्जी मंडी
प्रशासन की अपील
यह डायवर्शन 8 मार्च सुबह 6 बजे से गेर समाप्ति तक लागू रहेगा। आपातकालीन वाहनों को छूट रहेगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि डायवर्शन मार्गों का पालन करें, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि इंदौर की ऐतिहासिक रंगपंचमी गेर सुरक्षित और उत्साहपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।


