police administration

एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई के अधिकारियों ने सीखे प्रभावी गुर, एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

इंदौर(पंकज शर्मा)।  मध्य प्रदेश पुलिस नारकोटिक्स विंग इंदौर द्वारा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एनडीपीएस एक्ट में की जानी वाली कार्रवाई को प्रभावी रूप से सशक्त बनाए जाने के गुर सीखे और समझे। उक्त कार्यशाला का शुभारंभ महेश चंद जैन, उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स विंग इंदौर द्वारा किया गया।

नशे की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम
कार्यशाला का उद्देश्य समाज में बढ़ रहे नशे की रोकथाम के लिए तस्करो, पेडलरो एवं अवैध मादक पदार्थ में लिप्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का प्रभावी व त्रुटिरहित पालन करना सिखाया जाएगा। नारकोटिक्स विंग इंदौर मुख्यालय के परिसर में आयोजित कार्यशाला से संबंधित जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कार्यशाला का आयोजन  डी. श्रीनिवास वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स विंग, मध्य प्रदेश के निर्देश पर किया गया है।

एनडीपीएस एक्ट कार्रवाई की विस्तृत जानकारी
मुख्य वक्ता बतौर नितेश कृष्णन अतिरिक्त अभियोजन अधिकारी विशेष न्यायालय उज्जैन ने कार्यशाला में  एनडीपीएस एक्ट के प्रमुख प्रावधानों, विवेचना की विधि, जप्ती की प्रक्रिया, अभियोजन से संबंधित कानूनी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए, व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से अधिकारियों को कानून के सही अनुपालन एवं त्रुटिरहित कार्रवाई के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

सिंथेटिक ड्रग्स की जानकारी दी
वक्ता अमित ठक्कर, फार्मास्यूटिकल एक्सपर्ट ने सिंथेटिक ड्रग्स के संबंध में विस्तृत रूप से प्रशिक्षणार्थियों को पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी और साथ ही इस अवसर पर कार्यशाला में शामिल सभी अधिकारियों को नशे के विरुद्ध शपथ भी दिलाई।

इन जिलों से पहुंचे निरीक्षक
कार्यशाला में मंडला, रायसेन, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोक नगर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर, भोपाल, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतुल, हरदा व नारकोटिक्स विंग, इंदौर के उप निरीक्षक व निरीक्षक स्तर के अधिकारियो ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला का संचालन संतोष हाड़ा, उप पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया तथा आभार अजय शर्मा उप निरीक्षक ने व्यक्त किया।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *