Eternal Hinduism

मकर संक्रांति पर लहराएंगी, सांवरिया सेठ की पतंग

इंदौर(विनोद गोयल)  देश भर महा संक्रांति पर्व पर लोग बड़े उत्साह उमंग से यह पर्व मना रहे हैं।  इस दिन लोग पतंगबाजी ,गिल्ली डंडा सितोलिया, देशी खेल- खेलते हैं। साथ ही धर्म प्रेमी लोग पवित्र नदियों में स्नान कर दान पूर्ण करते हैं ।

पतंग व्यवसायी बनाई
संक्रांति पर्व पर छिपा बाखल स्थित पतंग व्यवसायी ने इस बार भगवान सांवरिया सेठ पर एक पतंग का निर्माण किया है । पतंग को बनाने 10 वी के छात्र मलय नामदेव को 15 दिन का समय लगा। इस पतंग कीमत 2500 रुपये की है।

जरी गोटे से सजी पतंग
पतंग को बनाने में जरी गोटे, लेस सितारे आदि का उपयोग किया गया । यह पतंग आज दोपहर में मूसा खेड़ी स्थित भगवान सांवरिया सेठ मंदिर पर चढ़ाई जाएगी। उसके बाद यह आसमान में लहराएंगी।

भक्तो में काफी उत्साह
पतंग को लेकर सांवरिया सेठ के भक्तो में काफी उत्साह देखा गया है। भक्त पूजा अर्चना के साथ इस सांवरिया सेठ के मंदिर में अर्पित करेगे। इसके बाद इसे आसमान में लहराया जाएंगा।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *