इंदौरी(विनोद गोयल)। संस्था शिवादीप के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में नवलखा स्थित कार बाजार परिसर में विधायक गोलू शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में सनातन धर्मावलम्बियों को तुलसी एवं बिल्व पत्र के 500-500 पौधे भेंटकर उन्हें अपने घर आँगन, बालकनी एवं उपयुक्त स्थान पर रोपने के लिए संकल्प भी दिलाए गए।
पार्षद मृदुल अग्रवाल की अध्यक्षता में इस अवसर पर संस्था शिवादीप के प्रमुख संदीप गोयल, राहुल बंटी, नितेश अग्रवाल, सुरेश गोयल, हितेश गोयल, अजय राठी, रितेश विरांग, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, जानी सिरसिया एवं रंजना ताई सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी साथियों को विधायक गोलू शुक्ला ने महाशिवरात्रि पर भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना करने और श्रमिक बस्तियों में फलाहार वितरण करने का संकल्प भी दिलाया।


