Eternal Hinduism

सनातन में भी सुधार की आवश्यकता- बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बयान

इंदौर। बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज इंदौर पहुंचे। यहां विमानतल पर उनका विधायक रमेश मेन्दौला ने आशीर्वाद लिया। य़हां मीडिया से चर्चा में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में कहा कि संतों का विवाद देखकर पीड़ा हो रही है। यह सनातन के लिए ठीक नहीं। हम संत नहीं बन पाए हैं इसलिए उन्हें कुछ कह नहीं सकते वे बोले कि – हमारी इतनी औकात नहीं कि हम इतने बड़े संतो को कुछ भी सलाह दे।  मीडिया में जो देख सुन रहे हैं वह पीड़ा दायक है यह सनातन के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। सनातन में भी सुधार की आवश्यकता है। साधु एक दूसरे की निंदा कर रहे हैं यह सनातन के लिए घातक है। सनातन की रूढ़िवादिता, बलिप्रथा सनातन की कुरीतियां में शामिल है इन्हें दूर करने की जरूरत है। नए मंदिर तो बन रहे हैं लेकिन पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार बंद हो गया है। आज हमारे मंदिर, तीर्थ, देवालय आस्था का केंद्र की बजाय पिकनिक स्पॉट बन रहे हैं.. यह ठीक नहीं, हम सनातनी हैं लेकिन किसी भी धर्म के पक्ष में या विरोध में नहीं है

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *